नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
ऑनलाइन कंपनियों के विरोध में सपा व्यापार सभा ने निकाली ग्राहक जागरूकता पदयात्रा
स्थानीय दुकानदारों से खरीदारी करने की अपील, ऑनलाइन शॉपिंग के नुकसान गिनाए
कानपुर। ऑनलाइन कंपनियों के बढ़ते कारोबार और स्थानीय व्यापार पर पड़ रहे प्रभाव के विरोध में बुधवार को समाजवादी व्यापार सभा ने शहर के प्रमुख बाजारों में ग्राहक जागरूकता पदयात्रा निकाली। महानगर अध्यक्ष नन्दलाल जायसवाल की अध्यक्षता तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेन्द्र यादव 'मिन्टू' के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा के माध्यम से लोगों को स्थानीय दुकानदारों से खरीदारी करने के लिए जागरूक किया गया।
पदयात्रा कैनाल रोड से शुरू होकर हुलागंज, नयागंज, भूसा टोली, हरबंस मोहाल, दवा मार्केट, जनरलगंज कपड़ा मार्केट, बर्तन बाजार और एक्सप्रेस रोड होते हुए बिरहाना रोड पर संपन्न हुई। इस दौरान सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बाजारों में व्यापारियों, ग्राहकों एवं राहगीरों से संवाद कर ऑनलाइन खरीदारी के संभावित नुकसान बताए।
नन्दलाल जायसवाल और शैलेन्द्र यादव 'मिन्टू' ने कहा कि ऑनलाइन कंपनियों के बढ़ते प्रभाव से छोटे और स्थानीय व्यापारियों के सामने कारोबार बचाने की चुनौती खड़ी हो रही है। ऑनलाइन खरीदारी में नकली अथवा खराब गुणवत्ता का सामान मिलने, रिफंड में देरी और साइबर धोखाधड़ी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इससे स्थानीय व्यापार प्रभावित होने के साथ रोजगार के अवसर भी कमजोर हो रहे हैं।
उन्होंने लोगों से अपील की कि खरीदारी करते समय स्थानीय बाजारों और दुकानदारों को प्राथमिकता दें। स्थानीय दुकानों से सामान खरीदने पर ग्राहक स्वयं उसकी गुणवत्ता जांच सकता है और जरूरत पड़ने पर दुकानदार से सीधे संपर्क कर सकता है। इससे शहर के व्यापार को मजबूती मिलने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार भी सुरक्षित रहेगा।
कार्यकर्ताओं ने हाथों में जागरूकता संबंधी बैनर और संदेश लेकर लोगों से स्थानीय व्यापार को संरक्षण देने की अपील की। पदयात्रा में दीपा यादव, कीर्ति अग्निहोत्री, रेखा यादव, अम्बर त्रिवेदी, दिनेश शुक्ला, आशीष जायसवाल, श्रीनाथ तिवारी, संजय सिंह, आशीष यादव, बिल्लू वाल्मीकि, समीर खान, संदीप तिवारी, मोहम्मद रिजवान, संदीप शर्मा, सचिन सिंह, अनुराग जायसवाल और गोपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
#SwatantraPrabhat #UttarPradeshNews #SamajwadiParty #LocalBusiness #CyberFraud #ConsumerAwareness #KanpurMarket #SmallBusiness #BusinessNews \#KanpurNews #व्यापारीहित #छोटेव्यापारी #स्थानीयबाजार #VocalForLocal #समाजवादीव्यापारसभा #स्थानीयव्यापार #CustomerAwareness #ग्राहकजागरूकता #OnlineShopping #ऑनलाइनशॉपिंग #LocalMarket #ShopLocal #NandlalJaiswal #ShailendraYadav #EmploymentGeneration


Comments