नवीनतम
राजनीति
भारत
खाली प्लाट में पड़ा मिला युवक का शव, अस्पताल में चिकित्सकों ने किया मृत घोषित
मंगलवार रात से लापता था युवक, मौत की वजह जानने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
सितारगंज। संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत हो गई। बुधवार दोपहर उसका शव तिरंगा चौराहे के पास वन चौकी के पीछे एक खाली प्लाट में पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने युवक को तत्काल उप जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया है। युवक की मौत के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।
जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 11 निवासी पप्पू राठौर (35) मंगलवार रात से घर नहीं लौटा था। उसके घर नहीं पहुंचने पर परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। बुधवार सुबह एक परिचित ने परिजनों को जानकारी दी कि पप्पू तिरंगा चौराहे के पास एक दुकान पर बैठा हुआ है। इसके बाद परिजन उसकी तलाश में जुटे रहे। इसी बीच बुधवार दोपहर एक राहगीर की नजर वन चौकी के पीछे स्थित खाली प्लाट में पड़े एक व्यक्ति पर पड़ी। व्यक्ति को अचेत अवस्था में पड़ा देखकर राहगीर ने आपातकालीन सेवा 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई और युवक को उपचार के लिए उप जिला अस्पताल सितारगंज पहुंचाया। हालांकि अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त वार्ड नंबर 11 निवासी पप्पू राठौर के रूप में की। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया।
परिजनों के मुताबिक पप्पू नशे का आदी था और राजमिस्त्री का काम करता था। इसी काम से वह अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। वह छह भाई-बहनों में सबसे बड़ा था और उसके दो बच्चे हैं। उसकी मौत से परिवार के सामने बच्चों के पालन-पोषण और भविष्य की चिंता खड़ी हो गई है। अचानक हुई इस घटना से परिजन सदमे में हैं।
इधर, सीओ डीआर वर्मा ने बताया कि युवक के शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस मामले में आवश्यक जानकारी जुटा रही है। फिलहाल युवक की मौत को संदिग्ध परिस्थितियों से जोड़कर देखा जा रहा है।
uttarakhand news dead body found police investigation Family Tragedy Postmortem Report latest crime news Suspicious Death Case Youth Death News #SwatantraPrabhat Unnatural Death Local News Uttarakhand Sitarganj News Sitarganj Police Crime News Uttarakhand Uttarakhand Police Khatima News Pappu Rathore Tiranga Chowk News Sub District Hospital Sitarganj Ward Number 11 Breaking News Sitarganj Mysterious Death Police Case Update DR Verma CO Emergency 112 Service


Comments