नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
सजेती थाना क्षेत्र अंतर्गत घायल युवक को अस्पताल ले जाने पर दो पक्ष भिड़े
स्वतन्त्र प्रभात संबाद दाता
कानपुर ग्रामीण।
कानपुर कमिश्नरेट अंतर्गत थाना सजेती क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल युवक को अस्पताल पहुंचाने के दौरान दो पक्षों में मारपीट हो गई,, एक पक्ष घायल को आटो से अस्पताल ले जा रहा था,, जबकि दूसरे पक्ष के लोग वीडियो बनाने और पुलिस को सूचना देने की बात कर रहे थे,,,इसी बात पर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया ,,
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया,, घायल युवक को जहानाबाद सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने घायल युवक को म्रत घोषित कर दिया,, पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है,, मारपीट के दौरान पकड़े गए एक युवक को पुलिस ने अपने साथ ले गई है,,
रेउना थाना क्षेत्र के श्रीनगर निवासी चंद्रपाल का 22 वर्षीय बेटा अमन पाल अलियापुर गांव में अपनी मौसी के घर आया था, पुलिस के मुताबिक धमना खुर्द गांव के पास सड़क हादसे में घायल हो गया था,
,इसी दौरान फतेहपुर के जहानाबाद थाना क्षेत्र के धमना खुर्द गांव निवासी दीपक पटेल अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा था,अमन को आटो से अस्पताल ले जाने लगा,,धमना बुजुर्ग गांव निवासी अजय यादव ने बताया कि देर रात वह अपने छोटे भाई विनय और गांव के ही गुड्डू के साथ नलकूप पर खेत पर मिर्च की फसल की रखवाली कर रहे थे,,
जहानाबाद बरीपाल रोड पर शोर गुल सुनकर वे मौके पर पहुंचे,,आटो में बैठा रहें थे,, उन्होंने घटना का वीडियो बनाना शुरू कर दिया,और पुलिस को सूचना देने की बात कही, आरोप है कि इस पर आटो सवार लोगों ने अजय और उसके भाई के साथ मारपीट शुरू कर दी,,विनय की सूचना पर गांव के लोग पहुंचे, ग्रामीणों को देख कर कुछ लोग भाग निकले,,
जबकि दीपक पटेल को पकड़ लिया गया,, ग्रामीणों ने उसकी पिटाई कर दी, सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अपने साथ ले गईं,, वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि उन्हें रास्ते में घायल युवक मिला था,, उसे अस्पताल पहुंचाने की कोशिश कर रहे थे,,इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगो ने विवाद शुरू कर दिया,, और मारपीट की,सजेती थाना प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार ने बताया कि, मारपीट के मामलों की दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिली है,, घायलों का मेडिकल कराया जा रहा है,,, मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएंगी।
#UPPolice #PoliceInvestigation #CrimeNews #LocalNews #SwatantraPrabhat #KanpurNews #UttarPradeshNews #पुलिसजांच #RoadAccident #YouthDeath #युवकमौत #सड़कहादसा #RoadAccidentDeath #सड़कदुर्घटना #कानपुरग्रामीण #मारपीट #HospitalNews #TrafficAccident #सजेतीथाना #SajetiNews \#KanpurRuralNews #AmanPal #JahanabadCHC #FightingCase #FatehpurNews


Comments