श्री फाउंडेशन के तत्वावधान में नि:शुल्क विशाल नेत्र शिविर का आयोजन

सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है, इसी भावना को साकार करते हुए शुक्रवार को ब्लॉक डलमऊ की ग्रामसभा चकमलिक भीटी स्थित पंचायत भवन में श्री फाउंडेशन के तत्वावधान में नि:शुल्क विशाल नेत्र शिविर का आयोजन किया गया।

Abhinav Shukla Picture
Published On

रायबरेली। सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है, इसी भावना को साकार करते हुए शुक्रवार को ब्लॉक डलमऊ की ग्रामसभा चकमलिक भीटी स्थित पंचायत भवन में श्री फाउंडेशन के तत्वावधान में नि:शुल्क विशाल नेत्र शिविर का आयोजन किया गया।
 
शिविर का शुभारंभ सम्मानित ग्रामीणों की उपस्थिति में फीता काटकर किया गया।शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं वंचित क्षेत्रों के लोगों की आंखों की समय पर जांच कर नेत्र रोगों की पहचान करना और अंधत्व की समस्या को रोकना रहा। शिविर में अनुभवी नेत्र विशेषज्ञों द्वारा मरीजों की आंखों की संपूर्ण जांच की गई। इसके साथ ही मोतियाबिंद के मरीजों की पहचान, नि:शुल्क चश्मा वितरण और आंखों की दवाइयां उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई। मोतियाबिंद सहित अन्य जटिल नेत्र रोगों से पीड़ित मरीजों के ऑपरेशन की भी विशेष व्यवस्था की गई।
 
इस अवसर पर श्री फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने शिविर में पहुंचे मरीजों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा उन्हें मिल रही चिकित्सा सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।
 
इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष मनोज द्विवेदी 'दादा श्री' ने कहा कि श्री फाउंडेशन का हमेशा प्रयास रहा है कि समाज के जरूरतमंद एवं असहाय लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाई जाएं, ताकि आर्थिक अभाव के कारण कोई भी व्यक्ति उपचार से वंचित न रहे।
 
उन्होंने इस पुनीत कार्य में योगदान देने वाले चिकित्सकों, सहयोगियों एवं संस्था के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। समाजसेविका एवं 182-सरेनी विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी सुधा द्विवेदी ने भी जनसेवा के इस प्रयास को समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें