नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
पी एम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त हस्तांतरण का किया गया सजीव प्रसारण
कृषि विज्ञान केंद्र सोहना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पी एम किसान उत्सव दिवस पर पी एम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त के हस्तांतरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण सह जागरूकता कार्यक्रम अयोजित किया गया।
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
इटवा (सिद्धार्थनगर) ।
कृषि विज्ञान केंद्र सोहना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पी एम किसान उत्सव दिवस पर पी एम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त के हस्तांतरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण सह जागरूकता कार्यक्रम अयोजित किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम मे केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डा. प्रदीप कुमार ने किसानों को मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन विषय पर विस्तार से बताया। केंद्र के कृषि अभियंत्रण वैज्ञानिक इं. अशोक कुमार पाण्डेय ने किसानों को मशीनों द्वारा फसल अवशेष प्रबंधन के बारे में अवगत कराया। केंद्र के प्रसार वैज्ञानिक डा. शेष नारायण सिंह किसानों को कृषि की नवीनतम तकनीकों के बारे मे जागरूक किया।
केंद के उद्यान वैज्ञानिक डा. प्रवीण कुमार मिश्र ने किसानों को अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए फल, सब्जियों की खेती वैज्ञानिक विधि से खेती के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में नीलम सिंह, मार्कण्डेय सिंह, चैतू , श्याम सिंह, सेतुराम मौर्य, शिव पूजन, उमेश चौधरी, महेश चौधरी, घनश्याम पाठक, जोखई, रवि गिरि, अनिल कुमार आदि किसानों कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
पीएम किसान सम्मान निधि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी siddharthnagar news PM Kisan Samman Nidhi Itwa news Modern Farming Techniques #SwatantraPrabhat वैज्ञानिक खेती Krishi Vigyan Kendra कृषि यंत्रीकरण इटवा सिद्धार्थनगर समाचार पीएम किसान 24वीं किस्त किसान उत्सव दिवस कृषि विज्ञान केंद्र सोहना किसानों के खाते में सम्मान निधि मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन फसल अवशेष प्रबंधन कृषि की आधुनिक तकनीक फल और सब्जियों की खेती किसानों की आमदनी बढ़ाने के उपाय डॉ प्रदीप कुमार अशोक कुमार पाण्डेय डॉ शेष नारायण सिंह डॉ प्रवीण कुमार मिश्र PM Kisan 24th Installment


Comments