कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी का शहादत दिवस मनाया
शनिवार को भारत की पूर्व प्रधानमंत्री आयरन लेडी इन्दिरा गांधी जी की 42 वीं शहादत दिवस कांग्रेस पार्टी कार्यालय कॉटन मिल पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि अर्पित करके मनाया गया।
स्वतंत्र प्रभात ।
नैनी, प्रयागराज।
शनिवार को भारत की पूर्व प्रधानमंत्री आयरन लेडी इन्दिरा गांधी जी की 42 वीं शहादत दिवस कांग्रेस पार्टी कार्यालय कॉटन मिल पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि अर्पित करके मनाया गया।
कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने कार्यक्रम के दौरान भारत के उप प्रधानमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151वीं जयंती भी मनाया।
सभी कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती गांधी जी की नितियों और विचारों को जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया। उनके द्वारा बताए गये आदेशों एवम् विचारों पर सभी लोगों से चलने का आवाहन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर कांग्रेस के उपाध्यक्ष नयन कुमार कुशवाहा और संचालन महानगर कांग्रेस कमेटी के महासचिव राकेश श्रीवास्तव ने किया
।बैठक कार्यक्रम में सपा दक्षिणी विधान सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष धीरेन्द्र यादव धीरू, शहर कांग्रेस महामंत्री अंजुम नाज, मंडल अध्यक्ष राजकुमार कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष मुन्ना जाफरी, शहर सचिव विनोद जैकब, विजय कुशवाहा,राम अधार, अजय कुमार कुशवाहा आदि लोग शामिल रहें।
swatantra prabhat congress party uttar pradesh news Samajwadi party indian politics Naini Prayagraj News political news Congress Workers Congress Leaders Floral Tribute Uttar Pradesh Congress Prayagraj Congress Nayan Kumar Kushwaha Rakesh Srivastava Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti Indira Gandhi Death Anniversary Iron Man of India National Unity Day 151st Birth Anniversary Indira Gandhi Tribute Indira Gandhi 42nd Death Anniversary Cotton Mill Congress Office Iron Lady of India National Unity Day Celebration Dhirendra Yadav


Comments