घाटमपुर में एक कुंतल दस किलोग्राम पटाखों का अवैध भंडारण पकड़ा

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतन्त्र प्रभात संबाद दाता
 
कानपुर ग्रामीण।
 
कानपुर कमिश्नरेट अंतर्गत थाना घाटमपुर पुलिस ने पतारा क़स्बा और नौरंगा क़स्बे में छापेमारी कर 1,10 कुंतल पटाखों का अवैध भंडारण पकड़ा ,, पुलिस के मुताबिक, चार दुकानों से पटाखे बरामद किए गए हैं,, भंडारण से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर तीन लोगों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत् मुकदमा दर्ज किया गया है ,,
 
तीनों को हिरासत में ले कर पूछताछ की जा रही है,,पतारा क़स्बे में पुलिस ने राजेश साहू और हरिओम सैनी के यहां छापेमारी की, यहां से करीब 71 किलोग्राम पटाखे बरामद किए गए , इसके बाद पुलिस ने नौरंगा निवासी श्रवण कुमार के यहां छापा मारकर 39 किलोग्राम पटाखे बरामद किए गए,,
 
पुलिस के अनुसार भंडारण करने वालों के पास पटाखे रखने से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं मिला,, इसके बाद तीनों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत् मुकदमा दर्ज किया गया पुलिस पूछताछ कर रही है , घाटमपुर थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि पतारा और नौरंगा में पटाखों के अवैध भंडारण की सूचना मिली थी,,
 
1,10 कुंतल पटाखे बरामद किए गए हैं, आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ,,एसीपी क्रृष्ण कांत यादव ने बताया कि सर्किल क्षेत्र में कहीं भी पटाखों का अवैध भंडारण होने की जानकारी मिले तों ग्रामीण थाने के सीयूजी नंबर पर तुरंत सूचना दें।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें