फीचर्ड
राजनीति
भारत
लालगंज में हत्या के मामले में तीन वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, 24 घंटे के भीतर पुलिस ने पकड़ा; कुदाल बरामद
बस्ती जिले केथाना लालगंज पुलिस ने हत्या के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन वांछित अभियुक्तों को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया है
बस्ती। बस्ती जिले केथाना लालगंज पुलिस ने हत्या के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन वांछित अभियुक्तों को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक कुदाल बरामद की है, जिसे पुलिस ने आलाकत्ल बताया है। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर अभियुक्तों को न्यायालय भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी रुधौली अनिल कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक लालगंज दिनेश चन्द चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हत्या के मामले में वांछित चल रहे तीन अभियुक्तों को 29 अक्टूबर 2026 को थाल्हापार से मुंडेरवा जाने वाले मार्ग पर हिचड़वा नाले के पास से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान बालगोबिन्द पुत्र कालीचरण, उम्र 33 वर्ष, ममता पुत्री कालीचरण, उम्र करीब 25 वर्ष तथा इन्द्रासनी पत्नी कालीचरण, उम्र करीब 65 वर्ष के रूप में हुई है। तीनों ग्राम थाल्हापार, थाना लालगंज, जनपद बस्ती के निवासी हैं।
एक कुदाल बरामद
पुलिस ने अभियुक्तों की गिरफ्तारी के दौरान एक कुदाल बरामद की है, जिसे मामले में आलाकत्ल बताया गया है। यह मुकदमा थाना लालगंज में मु0अ0सं0 279/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1), 115(2), 352 और 351(3) तथा एससी/एसटी अधिनियम की संबंधित धाराओं में दर्ज है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द चौधरी, निरीक्षक राजेश विश्वकर्मा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक राधेश्याम प्रसाद, उपनिरीक्षक रुदल बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक अनन्त मिश्रा, कांस्टेबल राजन कुमार, कांस्टेबल जुनैद अहमद, महिला कांस्टेबल अंतिमा पटेल और महिला कांस्टेबल कुमकुम यादव शामिल रहीं।
जनपद में अपराध नियंत्रण और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा कार्रवाई जारी है।
यहां बताते चलें कि मारपीट के दौरान जनमेजय को चोट लग गई और इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई, जिससे नाराज लोगों द्वारा रास्ता जाम किया गया था एवं आरोपियों के ऊपर कार्यवाही की मांग की गई थी.
basti news uttar pradesh crime news police investigation तीन आरोपी गिरफ्तार three accused arrested बस्ती क्राइम न्यूज़ एससी एसटी एक्ट पुलिस की त्वरित कार्रवाई बस्ती लालगंज पुलिस #SwatantraPrabhat थाल्हापार गांव Lalganj Police हत्या मामले में गिरफ्तारी बालगोबिन्द गिरफ्तार ममता आरोपी इन्द्रासनी आरोपी हिचड़वा नाला कुदाल बरामद जनमेजय की मौत ओमवीर सिंह एसपी श्यामकांत एएसपी दिनेश चन्द चौधरी भारतीय न्याय संहिता धारा 103 Murder Case Arrest Spade Recovered


Comments