फीचर्ड
राजनीति
भारत
मीरजापुर दर्शन इन लखनऊ A Tourism & Heritage Exhibition
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में "आपका अगला पर्यटन गंतव्य मीरजापुर उत्तर प्रदेश के समृद्ध प्राकृतिक, धार्मिक, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उठो इंडिया जागो फाउंडेशन द्वारा 'मीरजापुर दर्शन इन लखनऊ फोटो प्रदर्शनी का आयोजन 31 अक्टूबर एवं 1 नवंबर 2026 को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में किया जा रहा है।
इस दो दिवसीय आयोजन में लखनऊवासियों एवं प्रदेश के लोगों को मीरजापुर की प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक एवं प्रागैतिहासिक विरासत एवं समृद्ध संस्कृति से परिचित कराने का प्रयास किया जाएगा। इस छोटी सी पहल का उद्देश्य फोटो के माध्यम से मीरजापुर की प्राकृतिक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत तथा पर्यटन संभावनाओं को जन-जन तक पहुँचाना और लोगों को इसकी धरोहरों को जानने, सराहने एवं संरक्षित करने के लिए प्रेरित करना है। साथ ही मीरजापुर को उत्तर प्रदेश ही नही बल्कि भारत देश के प्रमुख पर्यटन गंतव्यों के रूप में अधिक व्यापक पहचान दिलाना है।
आयोजन में मीरजापुर के प्रमुख स्थलों को तस्वीरों के माध्यम से लोगों के सामने प्रस्तुत किया जाएगा। साथ ही, मीरजापुर के विभिन्न पर्यटन स्थलों के बारे में उपयोगी जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी।
कार्यक्रम की तिथि, समय एवं स्थान इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ 31 अक्टूबर 2026 दोपहर 2:00 बजे उद्घाटन एवं शुरुआत, शाम 7:00 बजे तक 1 नवंबर 2026 सुबह 11:00 बजे शुभारम्भ, शाम 7:00 बजे तक
उठो इंडिया जागो फाउंडेशन के अध्यक्ष दीपक कपूर ने कहा, 'मीरजापुर केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि प्राकृतिक सौंदर्य, ऐतिहासिक विरासत और सांस्कृतिक विविधता से समृद्ध एक संपूर्ण पर्यटन गंतव्य है। हमारा प्रयास है कि लखनऊ और प्रदेश के अधिक से अधिक लोग मीरजापुर की इस विरासत से परिचित हों और स्वयं मीरजापुर जाकर इसके पर्यटन स्थलों का अनुभव करें। 'मीरजापुर दर्शन इन लखनऊ' इसी दिशा में एक सार्थक पहल है।" मीरजापुर कार्यकम आयोजन समिति आर.एस.
lucknow news पर्यटन को बढ़ावा लखनऊ समाचार Religious Tourism इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान #SwatantraPrabhat उत्तर प्रदेश पर्यटन Uttar Pradesh Tourism Indira Gandhi Pratishthan Historical Heritage India मीरजापुर पर्यटन प्रदर्शनी मीरजापुर दर्शन इन लखनऊ उठो इंडिया जागो फाउंडेशन दीपक कपूर मीरजापुर पर्यटन स्थल मीरजापुर फोटो प्रदर्शनी प्राकृतिक सुंदरता मीरजापुर धार्मिक पर्यटन उत्तर प्रदेश ऐतिहासिक विरासत मीरजापुर सांस्कृतिक पर्यटन 31 अक्टूबर 2026 कार्यक्रम Mirzapur Tourism Mirzapur Darshan in Lucknow Utho India Jago Foundation Mirzapur Photo Exhibition


Comments