फीचर्ड
राजनीति
भारत
गलरा सीएचसी के संचालन की तैयारी का सीएमओ ने लिया जायजा, पीएचसी हलिया का भी किया निरीक्षण
नवनिर्मित भवन का निरीक्षण कर जल्द संचालन शुरू कराने के दिए निर्देश, जन आरोग्य मेले में मरीजों का हुआ उपचार
मीरजापुर।
मीरजापुर।मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. कीर्ति कुमार मिश्रा एवं डिप्टी सीएमओ मुकेश प्रसाद ने और रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया तथा गलरा गांव में नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता और व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों से जानकारी ली।रविवार को सीएमओ ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल परिसर में नवनिर्मित भवन का भी निरीक्षण किया। बताया जा रहा है

कि पीएचसी हलिया को उच्चीकृत किए जाने की योजना है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में साफ-सफाई की व्यवस्था बेहतर रखने, पर्याप्त दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।वहीं रविवार को सीएमओ ने पीएचसी हलिया में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का निरीक्षण किया।
Read More महर्षि वाल्मीकि जयंती पर लाइव चित्रकला शिविर, कलाकारों ने कैनवास पर उकेरे रामायण के प्रसंग
इस दौरान चिकित्सक विवेक खरे मरीजों का उपचार करते मिले। सीएमओ ने मेले में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेकर आवश्यक जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने गलरा गांव में नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने भवन में उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए सीएचसी का संचालन जल्द शुरू कराने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी करने पर जोर दिया।

सीएमओ डॉ. कीर्ति कुमार मिश्रा ने बताया कि गलरा में बनकर तैयार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को संचालित करने के लिए व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया है। वहीं पीएचसी हलिया पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जो कमियां हैं, उनके संबंध में डिमांड भेजने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराकर स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त किया जा सके।इस दौरान चिकित्सक विवेक खरे, डॉ. रीना पटेल, फार्मासिस्ट अजय कुशवाहा सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।


Comments