नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
37 गोवंश लदा कंटेनर पकड़ा गया 3 मृत
मीरजापुर।
मीरजापुर।अहरौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत टोल प्लाजा के पास पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान के दौरान पशु तस्करी के एक बड़े मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने मवेशियों से खचाखच भरे एक कंटेनर को पकड़ा जिसमें कुल 37 पशु क्रूरतापूर्वक लादे गए थे। इनमें से तीन पशुओं की दम घुटने या अन्य कारणों से मौत हो चुकी थी। कार्रवाई के दौरान कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया जबकि एक अन्य आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई
थानाध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक बड़े कंटेनर में अवैध रूप से पशुओं को भरकर ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने अहरौरा टोल प्लाजा के पास वाहनों की चेकिंग तेज कर दी। इसी दौरान संदिग्ध कंटेनर को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखते ही चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार होने में सफल रहा।कंटेनर में ठूंसकर भरे गए थे पशु तलाशी लेने पर कंटेनर के अंदर 23 पड़वा और 14 भैंस कुल 37 पशु बेहद अमानवीय तरीके से बंधे पाए गए। जांच के दौरान इनमें से तीन पशु मृत मिले। जीवित पशुओं को तत्काल सुरक्षित बाहर निकाला गया।
झारखंड से कानपुर वध के लिए जा रहे थे मवेशी पुलिस ने मौके से न्यामत पुत्र बिरजू निवासी गढ़वा, झारखंड को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी ने खुलासा किया कि इन पशुओं को झारखंड से लादकर वध के लिए कानपुर ले जाया जा रहा था।थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। फरार चालक की तलाश जारी है।
टोल प्लाजा के पास पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान के दौरान पशु तस्करी के एक बड़े मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने मवेशियों से खचाखच भरे एक कंटेनर को पकड़ा जिसमें कुल 37 पशु क्रूरतापूर्वक लादे गए थे। इनमें से तीन पशुओं की दम घुटने या अन्य कारणों से मौत हो चुकी थी। कार्रवाई के दौरान कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया जबकि एक अन्य आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

Comments