उसका बाजार में निकला आरएसएस का पथ संचलन, भारत माता के जयघोष से गूंजा नगर

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
 
 सिद्धार्थनगर।
 
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से सोमवार को विजयादशमी उत्सव के अवसर पर उसका बाजार में पथ संचलन निकाला गया। गणवेशधारी स्वयंसेवकों का अनुशासित संचलन नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरा। इस दौरान भारत माता के जयघोष से वातावरण गूंज उठा। पथ संचलन का शुभारंभ पीडब्ल्यूडी डाक बंगले से हुआ। यहां से स्वयंसेवक तिरंगा तिराहा, परती स्थित पानी की टंकी, उसका बाजार पड़ाव, नवीन सब्जी मंडी और स्टेशन रोड होते हुए उसका थाना पहुंचे। इसके बाद संचलन पुनः पीडब्ल्यूडी डाक बंगला परिसर में पहुंचकर संपन्न हुआ। इस अवसर पर स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए संघ के विभाग प्रचारक राजीव नयन ने कहा कि संघ की स्थापना के 101 वर्ष पूरे हो चुके हैं।
 
स्वयंसेवकों के संकल्प और समर्पण से राष्ट्रसेवा का कार्य निरंतर जारी है। उन्होंने कहा कि देश की संस्कृति, परंपराओं और राष्ट्रीय मूल्यों के प्रति समर्पण संघ के कार्यों का आधार है। स्वयंसेवकों को हिंदू समाज में एकता, राष्ट्र रक्षा और भारत का वैभव बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित के प्रति जागरूक रहते हुए देश की एकता और अखंडता को मजबूत करना सभी का दायित्व है।
 
 इस अवसर पर जिला प्रचारक राघवेंद्र, जिला सह कार्यवाह मनोज कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या, बालमुकुंद त्रिपाठी, राज नरायन पाण्डेय, रामेश्वर पाण्डेय,देवी प्रसाद, मदन सिंह, फतेबहादुर सिंह, आशीष शुक्ल, सुरेंद्र पाण्डेय, पवन पांडेय, रोहित बरनवाल, पवन उपाध्याय, मनीष पाण्डेय, सत्य प्रकाश राही, हरिशंकर सिंह, राम सेवक गुप्ता, राहुल दूबे, विशाल अग्रहरि, सत्य प्रकाश वर्मा , राजू जायसवाल, आशीष जायसवाल, व्यास दूबे आदि रहे।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें