साइबर ठगी के तीन मामलों में भदोही पुलिस ने वापस कराए 20 हजार रुपये

पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देशन में गोपीगंज और औराई थानों की साइबर हेल्पडेस्क ने यह कार्रवाई की

हर्षिता यादव  Picture
Published On

भदोही। साइबर ठगी के तीन अलग-अलग मामलों में भदोही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ितों के कुल 20 हजार रुपये वापस कराए। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देशन में गोपीगंज और औराई थानों की साइबर हेल्पडेस्क ने यह कार्रवाई की।
 
पुलिस के अनुसार, गोपीगंज थाना क्षेत्र के रैपुरी निवासी अमित विश्वकर्मा के खाते से फोन-पे के माध्यम से 2,560 रुपये की धोखाधड़ी हुई थी। पीड़ित की शिकायत पर गोपीगंज साइबर हेल्पडेस्क ने पूरी धनराशि वापस कराई। वहीं, औराई थाना क्षेत्र के महराजगंज निवासी आशुतोष के साथ हुई साइबर ठगी में 15,440 रुपये वापस कराए गए।
 
तीसरे मामले में एक महिला के साथ मीशो ऐप पर शिकायत करने के लिए गूगल से संपर्क नंबर खोजने के दौरान दो हजार रुपये की ठगी हुई थी। औराई साइबर हेल्पडेस्क ने कार्रवाई करते हुए महिला की पूरी धनराशि वापस कराई। रकम वापस मिलने पर पीड़ितों ने भदोही पुलिस के प्रति आभार जताया।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें