गोपेश्वर त्रिपाठी बने प्रदेश उपाध्यक्ष, रामानंद उर्फ नन्हें को गोरखपुर क्षेत्र की कमान

संगठन ने इस बार किसानों के बीच मजबूत पकड़ रखने वाले और लगातार सक्रिय रहने वाले चेहरों को टीम में प्रमुख स्थान दिया है।

Abhinav Shukla Picture
Published On

बस्ती। बस्ती जिले केभारतीय जनता पार्टी ने किसान मोर्चा की नई प्रदेश एवं क्षेत्रीय टीम की सूची जारी कर दी है। जारी सूची के अनुसार बस्ती जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता, किसान मोर्चा गोरखपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष के दायित्व का निर्वहन कर रहे गोपेश्वर त्रिपाठ को पदोन्नत कर किसान मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है, वहीं किसान मोर्चा गोरखपुर क्षेत्रीय महामंत्री का दायित्व निभा रहे रामानंद उर्फ नन्हें को गोरखपुर क्षेत्र का क्षेत्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नियुक्ति की खबर आते ही दोनों नेताओं के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। बस्ती समेत पूरे गोरखपुर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताया है।

संगठन ने इस बार किसानों के बीच मजबूत पकड़ रखने वाले और लगातार सक्रिय रहने वाले चेहरों को टीम में प्रमुख स्थान दिया है। प्रदेश उपाध्यक्ष बने गोपेश्वर त्रिपाठी लंबे समय से भाजपा संगठन में सक्रिय हैं और किसान हितों के मुद्दों को लेकर हमेशा मुखर रहे हैं। वहीं क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाए गए रामानंद उर्फ नन्हें की गोरखपुर क्षेत्र में किसान वर्ग के बीच अच्छी पकड़ मानी जाती है।नई टीम की घोषणा के बाद वरिष्ठ भाजपा नेता, किसान मोर्चा के पूर्व क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष व वर्तमान जिला कोषाध्यक्ष भाजपा बस्ती राधेश्याम कमलापुरी के नेतृत्व में नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष गोपेश्वर त्रिपाठी व क्षेत्रीय अध्यक्ष रामानंद उर्फ नन्हें का जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर दोनों नेताओं ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे तथा किसानों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाकर समाधान कराने का हरसंभव प्रयास करेंगे।स्वागत कार्यक्रम के दौरान अमीर चंद गुप्ता (नगर कोषाध्यक्ष बस्ती), रामकुमार साहू (नगर मंत्री बस्ती), आशीष शर्मा उर्फ कल्लू बाबा (नगर अध्यक्ष अपना दल बस्ती) सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।


About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें