महाराजगंज ब्लॉक के आधा दर्जन गांवों में अंजली पासी ने किया जनसंपर्क, दिल्ली रैली में शामिल होने का किया आह्वान

आज महाराजगंज ब्लॉक के कोटवा मदनिया, हलोर, कोटवा, सगरापुर, मोन और मऊ सहित विभिन्न गांवों में जिला कांग्रेस सचिव एवं बछरावां विधानसभा की भावी प्रत्याशी श्रीमती अंजली पासी जी के साथ क्षेत्रीय दौरा कर जनसंपर्क किया गया।

Abhinav Shukla Picture
Published On

महाराजगंज, रायबरेली। आज महाराजगंज ब्लॉक के कोटवा मदनिया, हलोर, कोटवा, सगरापुर, मोन और मऊ सहित विभिन्न गांवों में जिला कांग्रेस सचिव एवं बछरावां विधानसभा की भावी प्रत्याशी श्रीमती अंजली पासी जी के साथ क्षेत्रीय दौरा कर जनसंपर्क किया गया।
 
इस दौरान आगामी 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ विशाल रैली में शामिल होने के लिए लोगों से आह्वान किया गया। जनसंपर्क के दौरान मताधिकार की रक्षा, लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिकों की भागीदारी जैसे विषयों पर चर्चा करते हुए लोगों से रैली में पहुंचने की अपील की गई।
 
इस मौके पर कांग्रेस नेता प्रिंसू वैश्य, ब्लॉक उपाध्यक्ष भरत मिश्रा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राम केतार पासी एवं अनिल रावत सहित अन्य साथी मौजूद रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें