अंतरजनपदीय चोर गिरफ्तार बस्ती से लखनऊ तक चोरी का खुलासा

जिले केकप्तानगंज पुलिस का बड़ा धमाका 46 लाख की अल्ट्रासाउंड मशीनों के साथ अंतरजनपदीय चोर गिरफ्तार बस्ती से लखनऊ तक चोरी का खुलासा

Abhinav Shukla Picture
Published On

बस्ती। जिले केकप्तानगंज पुलिस का बड़ा धमाका 46 लाख की अल्ट्रासाउंड मशीनों के साथ अंतरजनपदीय चोर गिरफ्तार बस्ती से लखनऊ तक चोरी का खुलासा..*

कप्तानगंज पुलिस  सर्विलांस टीम ने चोरी की घटनाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सत्या पैथोलॉजी से अल्ट्रासाउंड मशीनों की चोरी का खुलासा पुलिस ने अंतरजनपदीय आरोपी विपिन पांडेय को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 46 लाख रुपये कीमत की दो अल्ट्रासाउंड मशीनें और वारदात में इस्तेमाल की गई बिना नंबर प्लेट की वैगनआर कार बरामद..* 

पुलिस के मुताबिक 23 सितंबर 2026 की रात कप्तानगंज कस्बे में स्थित सत्या पैथोलॉजी का ताला काटकर अल्ट्रासाउंड मशीन, लैपटॉप, अन्य उपकरण और नकदी चोरी की गई थी। मामले में पुलिस लगातार जांच कर रही थी। इसी दौरान संयुक्त टीम ने आरोपी को बिहरा मोड़ के पास से गिरफ्तार..* 

पूछताछ में लखनऊ के डायग्नोस्टिक सेंटर से भी मशीन चोरी करने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी विक्रमजोत कस्बे में अस्पताल संचालित करता है। मामले में अन्य आरोपियों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही..*

*इस कार्रवाई में कप्तानगंज के थानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपनिरीक्षक कमलेश कुमार गोंड, चौकी प्रभारी अनिल त्रिपाठी सहित थाना पुलिस और सर्विलांस टीम के सदस्यों की अहम भूमिका रही।




About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें