एसएन पब्लिक स्कूल में गूंजा महिला सशक्तीकरण का संदेश

एसएन पब्लिक स्कूल,आईटीआई कॉलोनी, पूरा पाण्डेय, नैनी में महिला सशक्तीकरण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात  
 
नैनी, प्रयागराज।
 
 एसएन पब्लिक स्कूल,आईटीआई कॉलोनी, पूरा पाण्डेय, नैनी में महिला सशक्तीकरण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने, समाज में समानता स्थापित करने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान थाना औद्योगिक क्षेत्र के इंस्पेक्टर कमलेश पटेल और सब-इंस्पेक्टर निधि कुमारी सहित विद्यालय के शिक्षक, छात्राएं और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे सशक्तीकरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि महिलाओं को व्यक्तिगत, सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से सक्षम बनाना आवश्यक है, 
 
शिक्षा और कौशलपं विकास की कमी के कारण कई महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक नहीं हो पातीं। ऐसे में जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं और छात्राओं को शिक्षित करना तथा उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग बनाना बेहद जरूरी है। पंपंअMकार्यक्रम में शिव शंकर मिश्र, अविरल मिश्र, कमलेश पटेल, सत्येंद्र यादव, उद्देश्य पाल, यशवंत सिंह, प्रभात यादव, अमित त्रिपाठी, अम्बरीष शुक्ल, के.आर. बिंद, राजेश कुमार, लक्ष्मी तिवारी, शिवांगी मिश्र, रेखा पाल, पूजा शुक्ला, खुशी बनर्जी, बेबी यादव, रीता तिवारी, काजल यादव, संध्या, साधना शुक्ला और कृपा शंकर सिंह सहित अन्य शिक्षक एवं छात्राएं उपस्थित रहीं। इसके अलावा मीडिया जगत से जुड़े डेटा एक्सपर्ट भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
 
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना, समाज में समानता की भावना को बढ़ावा देना और महिला सशक्तीकरण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना रहा। 
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें