सहकारी समितियों के सचिवों व कर्मचारियों के हड़ताल के चलते,खाद के लिए भटक रहे किसान,  सहकारी समितियों पर लटके ताले

Abhinav Shukla Picture
Published On

सिद्धार्थनगर।
 
रबी की बोआई का समय शुरू होते ही जिले में खाद की किल्लत से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। नियमित वेतन समेत विभिन्न मांगों को लेकर सहकारी समितियों के सचिवों सहित सभी कर्मचारी एक सप्ताह से अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण जिले की 122 पैक्स समितियों पर ताले लटक गए हैं।
 
 रबी की बोआई का समय शुरू होते ही जिले में खाद की किल्लत से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। नियमित वेतन समेत विभिन्न मांगों को लेकर सहकारी समितियों के सचिवों के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने से जिले की 122 पैक्स समितियों पर ताले लटक गए हैं। इससे समितियों के माध्यम से खाद का वितरण प्रभावित हो रहा है।
 
सहकारी समितियों के सचिव नियमित वेतन समेत विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने से समितियों पर ताले लटकने से किसानों को  डीएपी के लिए  निजी दुकानों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। वर्तमान में गेहूं, मटर, आलू और सरसों की बोआई का समय है। ऐसे में खाद की उपलब्धता किसानों के लिए बेहद जरूरी है। समय पर डीएपी नहीं मिलने से फसलों की बोआई प्रभावित होने की चिंता बढ़ गई है।
 
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें