फीचर्ड
राजनीति
भारत
सुरक्षित बचपन अभियान के तहत स्कूली बच्चों को किया जागरूक
सुरक्षित बचपन अभियान के अंतर्गत कोतवाली सितारगंज पुलिस की ओर से नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
सितारगंज। सुरक्षित बचपन अभियान के अंतर्गत कोतवाली सितारगंज पुलिस की ओर से नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक सुन्दरम शर्मा ने छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध, नशे के दुष्प्रभाव, मानव तस्करी, महिला सुरक्षा और बाल संरक्षण से जुड़े विभिन्न विषयों पर जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना होने पर बिना डरे पुलिस और अपने अभिभावकों को सूचना देने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान प्रभारी निरीक्षक ने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताते हुए कहा कि वर्तमान समय में ऑनलाइन गतिविधियों के दौरान विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपनी व्यक्तिगत जानकारी, मोबाइल नंबर, ओटीपी, पासवर्ड और बैंक खाते से संबंधित विवरण साझा नहीं करना चाहिए। सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते समय भी सतर्क रहना चाहिए। अनजान व्यक्तियों की ओर से भेजे गए संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने या किसी के बहकावे में आकर अपनी गोपनीय जानकारी साझा करने से बचना चाहिए।
उन्होंने छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने के साथ ही उसके भविष्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है। विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, अपने साथियों को भी इसके प्रति जागरूक करने और नशे की रोकथाम में जिम्मेदार भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।
मानव तस्करी के प्रति किया जागरूक
पुलिस अधिकारी ने बच्चों को मानव तस्करी जैसे गंभीर अपराधों के प्रति सचेत करते हुए बताया कि अनजान व्यक्तियों के प्रलोभन में आकर उनके साथ कहीं नहीं जाना चाहिए। यदि कोई व्यक्ति बच्चों को बहलाने-फुसलाने, किसी प्रकार का लालच देने या जबरन अपने साथ ले जाने का प्रयास करता है तो इसकी सूचना तत्काल अपने अभिभावकों, शिक्षकों अथवा पुलिस को देनी चाहिए। उन्होंने बच्चों को किसी भी संदिग्ध गतिविधि को नजरअंदाज नहीं करने और जरूरत पड़ने पर तत्काल मदद लेने की सलाह दी।
महिला सुरक्षा और गुड टच-बैड टच की दी जानकारी
कार्यक्रम में छात्राओं को महिला संबंधी अपराधों, छेड़छाड़, लैंगिक उत्पीड़न और महिला सुरक्षा के विषय में भी जागरूक किया गया। उन्हें गुड टच-बैड टच के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि यदि किसी के व्यवहार से असहजता महसूस हो या कोई अप्रिय घटना होती है तो चुप रहने के बजाय बिना डरे अपने परिजनों, शिक्षकों अथवा पुलिस को इसकी जानकारी दें। बच्चों को अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहने और किसी भी गलत व्यवहार के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
uttarakhand news women safety Child Protection महिला सुरक्षा जागरूकता cyber crime awareness साइबर अपराध जागरूकता बाल संरक्षण अभियान गुड टच बैड टच सोशल मीडिया सुरक्षा #SwatantraPrabhat नशा मुक्ति जागरूकता Human Trafficking Prevention बच्चों के अधिकार Good Touch Bad Touch Drug Abuse Awareness Sitarganj News Sitarganj Police उत्तराखंड पुलिस अभियान सितारगंज सुरक्षित बचपन अभियान सितारगंज पुलिस जागरूकता कार्यक्रम नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्कूल सुन्दरम शर्मा मानव तस्करी रोकथाम ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव छात्र छात्राओं की सुरक्षा Safe Childhood Campaign


Comments