राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित पूर्व प्रधानाचार्य को 13वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि
लालगंज( रायबरेली) सरेनी। काल्हीगांव निवासी राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित एवं जनता विद्यालय इंटर कॉलेज पूरेपांड़ेय के पूर्व प्रधानाचार्य स्व. अनंत प्रसाद मिश्रा की 13वीं पुण्यतिथि सोमवार को श्रद्धा और भावुकता के साथ मनाई गई।इस अवसर पर परिजनों,शुभचिंतकों और गणमान्य लोगों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।चारों बेटों ने पिता के व्यक्तित्व,संस्कारों और शिक्षा के प्रति उनके समर्पण को याद करते हुए उनके बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट पहचान बनाने वाले स्वर्गीय मिश्रा का जीवन अनुशासन,कर्तव्यनिष्ठा और विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा।उनकी पुण्यतिथि पर पुत्रों ने पिता के आदर्शों को अपनी सबसे बड़ी पूंजी बताते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।पुत्र राकेश मिश्रा, प्रवक्ता,ऐहार इंटर कॉलेज ने कहा कि पिता ने हमेशा ईमानदारी,अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के मार्ग पर चलना सिखाया।उनके संस्कार जीवन के हर मोड़ पर सही राह दिखाते हैं। राजेश कुमार मिश्रा,प्रधानाचार्य,एमडी इंटर कॉलेज,दुबेपुर (उन्नाव) ने कहा कि पिताजी शिक्षा को केवल पेशा नहीं,बल्कि समाज निर्माण का माध्यम मानते थे।विद्यार्थियों के भविष्य को संवारना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।वहीं राजेंद्र मिश्रा,वरिष्ठ लिपिक,नेहरू इंटर कॉलेज,विष्णुखेड़ा एवं पूर्व कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष,सरेनी ने कहा कि पिता के विचार आज भी उनके जीवन की सबसे बड़ी प्रेरणा हैं।उनकी कमी कभी पूरी नहीं हो सकती,लेकिन उनके दिए संस्कार सदैव साथ रहेंगे।शैलेश कुमार मिश्रा,एचएससी अधिकारी ने कहा कि पिता का स्नेह,मार्गदर्शन और आशीर्वाद उनके जीवन की अमूल्य धरोहर है।उनके आदर्शों और परिवार की प्रतिष्ठा को बनाए रखना ही उनके प्रति सच्चा सम्मान है।इस मौके पर दीपेंद्र मिश्रा (सहायक अध्यापक),अमित मिश्रा,आयुष मिश्रा,पियूष मिश्रा,जय प्रकाश सिंह (पूर्व ब्लॉक प्रमुख),दुर्गा सिंह,अतुल त्रिवेदी,नीरज शुक्ला,श्रीकांत तिवारी,शिवपूजन सिंह,दीपक सिंह,काका सिंह,विजय शंकर अवस्थी,राकेश पांडेय,भवानीशंकर तिवारी,राजकुमार सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
raebareli news lalganj news रायबरेली समाचार education news Uttar Pradesh राकेश मिश्रा काल्हीगांव #SwatantraPrabhat शिक्षा के क्षेत्र में योगदान अनंत प्रसाद मिश्रा पुण्यतिथि लालगंज सरेनी खबर राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक पूर्व प्रधानाचार्य अनंत प्रसाद मिश्रा जनता विद्यालय इंटर कॉलेज पूरेपांड़ेय 13वीं पुण्यतिथि शिक्षक को श्रद्धांजलि शिक्षा जगत समाचार शिक्षक के आदर्श परिवार की भावपूर्ण श्रद्धांजलि राजेश कुमार मिश्रा राजेंद्र मिश्रा शैलेश कुमार मिश्रा गुरु सम्मान शिक्षा और समाज निर्माण Anant Prasad Mishra Teacher Tribute


Comments