फीचर्ड
राजनीति
भारत
पानी की निकासी नहीं होने से घरों में घुस रहा पानी, ग्रामीणों में आक्रोश
शिवनगर चौराहे से सटे नंदन तालाब क्षेत्र में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से स्थानीय नागरिकों में आक्रोश व्याप्त है। संजय श्रीवास्तव के घर से लेकर भूपेंद्र शर्मा के घर तक पानी की निकासी का उचित इंतजाम नहीं है।
स्वतंत्र प्रभात।
नैनी, प्रयागराज।
शिवनगर चौराहे से सटे नंदन तालाब क्षेत्र में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से स्थानीय नागरिकों में आक्रोश व्याप्त है। संजय श्रीवास्तव के घर से लेकर भूपेंद्र शर्मा के घर तक पानी की निकासी का उचित इंतजाम नहीं है।
इसके चलते क्षेत्र में जलभराव की समस्या बनी रहती है।स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ दिनों पहले प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं शहर दक्षिणी विधायक नंद गोपाल गुप्ता नंदी के प्रयास से सड़क का निर्माण कराया गया था, लेकिन सड़क निर्माण के दौरान जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं हो सकी। नतीजतन पानी ओवरफ्लो होकर लोगों के घरों में घुसने लगता है। इससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
क्षेत्रीय नागरिकों ने कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी से मांग की है कि जनहित में संबंधित विभाग को निर्देशित कर संजय श्रीवास्तव के घर से भूपेंद्र शर्मा के घर तक सुचारू नाली का निर्माण कराया जाए, जिससे जलभराव की समस्या से लोगों को निजात मिल सके।
swatantra prabhat uttar pradesh news public welfare Naini Prayagraj News Local Residents Protest Prayagraj Local News Waterlogging Problem Rainwater Drainage drainage problem Public Grievance Urban Infrastructure Civic Administration Prayagraj civic issues local news update Municipal Issues Development Issues Road Construction Nand Gopal Gupta Nandi Poor Drainage System Nandan Talab Waterlogging Shivnagar Chauraha UP Cabinet Minister City South MLA Drainage Construction Demand Residential Area Problems


Comments