फीचर्ड
राजनीति
भारत
एसआईआर जागरूकता एवं नशामुक्त युवा से विकसित भारत का संदेश लेकर हुआ युवा संवाद
स्वतंत्र प्रभात।
ब्यूरो प्रयागराज
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत, प्रयागराज द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS), ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज के सहयोग से आज कॉलेज के निर्मल देशपांडे सभागार में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय *एसआईआर अभियान एवं विकसित भारत के लिए नशामुक्त युवा* रहा।
कार्यक्रम में युवाओं के लिए एसआईआर आधारित क्विज आयोजित की गई, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शीर्ष तीन प्रतिभागियों को ट्रॉफी एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। युवा आइकॉन अभिनय दुबे तथा अमरेश दुबे ने SIR – Know Your Vote' विषय पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया।
मुख्य अतिथि NSS समन्वयक डॉ. अरविंद मिश्रा रहे। संदर्भ व्यक्तियों के रूप में श्री महेश कुमार द्विवेदी, मेरा युवा भारत एवं डॉ. शैलेश यादव, सहायक आचार्य ने एसआईआर, नशामुक्त युवा एवं मेरा युवा भारत पोर्टल पर युवाओं को जानकारी दी।


Comments