फीचर्ड
राजनीति
भारत
फर्जीवाड़ा रोकने में नाकाम खंड विकास अधिकारी ; पोखरे में भरे पानी और उसके खुदाई कार्य पर भी हुआ भुगतान
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
सिद्धार्थनगर।
जिले के विकास खण्ड बर्डपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत बर्डपुर नंबर 7 और 10 में विकास कार्यों को लेकर बड़े पैमाने पर अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए हैं। केंद्र और प्रदेश सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना विकसित भारत जी राम जी में पारदर्शिता लाने के लिए फेस हाजिरी (फेस रिकग्निशन) प्रणाली लागू किए जाने के बावजूद इस ब्लाक फर्जीवाड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा है। यह सब क्लोन ऐप का खेल है ।
ग्राम पंचायत बर्डपुर नंबर 10 के ग्राम शिवकोट निवासी असदुल्लाह ने जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत पत्र लिखा कि ग्राम पंचायत बर्डपुर 7 और बर्डपुर नम्बर 10 में धरातल पर मजदूर कार्य करते नजर नहीं आते, जबकि कागजों में उनकी नियमित उपस्थिति दर्ज कर भुगतान निकाल लिया जा रहा है।
और जाबकार्ड धारकों काम पर बुलाया ही नहीं जाता, फिर भी उनके नाम से हाजिरी लगाकर धनराशि का गबन किया जा रहा है। इससे साफ जाहिर होता है कि तकनीकी व्यवस्था का भी दुरुपयोग कर भ्रष्टाचार को अंजाम दिया जा रहा है। उन्होने आरोप लगाया कि रोजगार सेवक, सचिव, तकनीकी सहायक (टीए), जेई और वीबी - राम जी राम एपीओ की मिलीभगत से पूरे खेल को अंजाम दिया जा रहा है। विकास कार्यों के नाम पर सिर्फ कागजी खानापूर्ति कर सरकारी धन का बंदरबांट किया जा रहा है। गांव में कहीं भी वीबी - जी राम जी राम योजना के तहत चल रहे कार्यों की स्पष्ट झलक नहीं मिलती, जिससे योजना की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि संबंधित अधिकारी शिकायतों को नजर अंदाज कर रहे हैं, जिससे लोगों के हौसले बुलंद हैं। जिसका उदाहरण है कि ग्राम पंचायत बर्डपुर नम्बर 7 में बिना कार्य कराएं ही 1047000 रुपए का भुगतान हो गया, वह परियोजना है परसपुर पोखरे और रमवापुर पोखरे पर वृक्षारोपण कार्य के लिए 19500 का भुगतान हुआ है।
सुक्खू के खेत से बुढ़वा खुला खुदाई कार्य पर 234000 तथा राजेंद्र श्रीवास्तव के खेत से मेखड़ा नाला तक नाला खुदाई कार्य 141000 व परसपुरवा पिंच रोड से होते हुए मजिगवां रोड तक नाला खुदाई कार्य 333700 रुपए तथा बर्डपुर नंबर 7 में पंचम के खेत से बगीचे तक नाला खुदाई कार्य 291500 और बर्डपुर नंबर 7 में बेचन पुत्र हरिराम का पशुशेड निर्माण कार्य पर 3600 रुपए का भुगतान किया गया है। इस प्रकार बर्डपुर नंबर 7 के 6 परियोजनाओं पर कुल 1047000 का भुगतान किया गया है, जबकि संबंधित परियोजनाओं पर एक खच्ची मिट्टी भी नहीं निकाली गई है और ना ही कोई कार्य कराया गया। यही हाल ग्राम पंचायत बर्डपुर नम्बर 10 का हैं, बर्डपुर नम्बर में 10 में पुलिया से नवखोनिया पोखरे तक नाला खुदाई कार्य पर 486300, संजय के घर से भूसेल के खेत तक नाला खुदाई199200, चुने के खेत से करीमपुर सरहद तक नाला खुदाई260100, रामनगर मेन रोड से गांव के दक्षिण गड्ढे तक पक्की नाली निर्माण कार्य93900, कब्रिस्तान से गांव तक चकमार्ग पर मिट्टी पटाई कार्य, 21000देउरा गांव के दक्षिण पोखरे की खुदाई कार्य पर 281700कुल मिलाकर 15 लाख रुपए से अधिक का भुगतान बिना कार्य कराएं किया गया। इस ब्लाक में योजना में भ्रष्टाचार का सहज अंदाज लगाया जा सकता है कि पोखर में पानी भरा है और उसका भुगतान बन रहा है। swatantra prabhat uttar pradesh news fake attendance siddharthnagar news Fake Muster Roll MNREGA Corruption Rural Development Scam Birdpur Block Corruption Allegations government scheme fraud Rural Development Department Job Card Holders Government Fund Misuse Employment Guarantee Scheme Rural Employment Scheme Development Work Irregularities Gram Panchayat Corruption Face Recognition System Birdpur Number 10 Birdpur Gram Panchayat Viksit Bharat G RAM G Clone App Fraud Alleged Financial Fraud Birdpur Number 7 Birdpur Number 7 Public Grievance Portal Public Grievance Portal Public Grievance Portal


Comments