सड़क किनारे खड़ी ट्रेलर से बैटरी चोरी,घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद। 

हौसला बुलंद चोरों ने पुलिस पिकेट से चंद कदम की दूरी पर चोरी की घटना को दिया अंजाम 

प्रवीण तिवारी Picture
Published On

मीरजापुर।

मीरजापुर ।चील्ह थाना क्षेत्र के चील्ह चौराहे पर पुलिस पिकेट से 50 मीटर दूरी पर सड़क किनारे खड़ी ट्रेलर से अज्ञात चोरो द्वारा बैटरी चोरी कर ली गई। चोरी की घटना एक हार्डवेयर की दुकान में लगी सीसीटीवी कैमरे में कैद है। सोनभद्र जनपद के मारकुंडी निवासी दीपक कुमार 22 चक्का ट्रेलर में राखड़ लाद कर जौनपुर जा रहा था कि चील्ह चौराहे के पास पहुंचा था कि उसे नींद आने लगी रविवार को 3:00 बजे भोर में पुलिस पिकेट से 50 मीटर दूरी पर सड़क किनारे ट्रेलर खड़ी कर वाहन मे ही सो गया

सड़क किनारे खड़ी ट्रेलर से बैटरी चोरी,घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद।

सुबह 5:30 जब उठा तो देखा कि ट्रेलर से चोरों द्वारा बैटरी चोरी कर लिया गया है ट्रेलर चालक दीपक कुमार ने घटना की जानकारी ट्रेलर मलिक को दिया मलिक ने दूरभाष पर घटना की जानकारी चील्ह पुलिस को दी। बैटरी चोरी की घटना की जानकारी पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पास के एक हार्डवेयर की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक किया जिसमें दो लोग ट्रेलर के पास  दिखाई दे रहे हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरी की घटना की जांच पड़ताल में जुटी है। थाना प्रभारी भरत उपाध्याय ने बताया कि ट्रेलर से बैटरी चोरी होने की जानकारी मिली है मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

सरदार पटेल को श्रद्धांजलि के साथ भारतीय मुद्राशास्त्र पर तीन दिवसीय कार्यशाला का समापन Read More सरदार पटेल को श्रद्धांजलि के साथ भारतीय मुद्राशास्त्र पर तीन दिवसीय कार्यशाला का समापन

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें