इंडिया गेट पर नेताजी को नमन, राष्ट्रीय प्राणी उद्यान का किया भ्रमण
दिल्ली एक्सपोजर विजिट से विद्यार्थियों ने जाना इतिहास और वन्यजीव संरक्षण का महत्व
राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)
सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश-
समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत दिल्ली एक्सपोजर विजिट पर गए सोनभद्र के पीएम श्री राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने नई दिल्ली स्थित इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा को सलामी देकर उनके अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति और बलिदान को नमन किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय प्राणी उद्यान का शैक्षिक भ्रमण कर विभिन्न वन्यजीवों के बारे में जानकारी प्राप्त की।

इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को ऐतिहासिक एवं राष्ट्रीय महत्व के स्थलों से परिचित कराने के साथ उनके ज्ञान का विस्तार करना तथा उनमें राष्ट्रीय गौरव और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करना है।


Comments