सरदार पटेल की जयंती पर तुगलकाबाद में आयोजित हुई एकता दौड़, युवाओं ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा
पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी के नेतृत्व में निकली एकता दौड़, केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और विनय सहस्त्रबुद्धि रहे मुख्य अतिथि
नई दिल्लीः सरदार पटेल के 151वीं जयंती के मौके पर दिल्ली के तुगलकाबाद में पूर्व सांसद रमेश विधूड़ी के नेतृत्व में विवेक बिधूड़ी फाउंडेशन व शिव आसरा ट्रस्ट के द्वारा एकता दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें बढ़-चढ़कर युवाओं ने हिस्सा लिया। दक्षिणी दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए और एकता दौड़ में दौड़े। इस दौड़ को केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर एवं दिल्ली भाजपा प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धि ने झंडा दिखाकर शुरू किया।
मौजूद युवाओं और लोगों को संबोधित करते हुए रमेश बिधूड़ी ने कहा कि 2014 में सरदार पटेल की जयंती मनाने के लिए एकता दौड़ की शुरुआत की गई थी। तब से ही दक्षिणी दिल्ली में भी इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। सरदार पटेल ने आजादी के बाद देश को एक करने के लिए काम किया और अलग-अलग रियासतों में बंटे देश को एकजुट किया। उनके इस योगदान को याद करने और युवा पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कार्यकर्ताओं और युवाओं का आभार व्यक्त किया।इस दौरान कृष्णपाल गुर्जर और विनय सहस्त्रबुद्धि ने भी देश के लिए सरदार पटेल के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि देश अलग-अलग रियासतों में बंटा था, जिसे एक करने का काम सरदार पटेल ने किया। उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा।
युवा पीढ़ी को उनके योगदान से परिचित कराने के उद्देश्य से एकता दौड़ का आयोजन किया गया।इस एकता दौड़ में 5 से 14 वर्ष तक के एक हजार बच्चों ने भाग लिया। अलग-अलग आयु वर्ग के बच्चों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार दिए गए। पुरस्कार के साथ उन्हें धनराशि के चेक भी प्रदान किए गए और उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में दिल्ली प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष विक्रम बिधूड़ी भी मौजूद रहे।
#SwatantraPrabhat #दिल्लीसमाचार #पूर्वसांसद #राष्ट्रीयएकता #NationalUnityDay #राष्ट्रीयएकतादिवस #RunForUnity #UnityRun #रनफॉरयूनिटी #सरदारवल्लभभाईपटेल #एकतादौड़ #रमेशबिधूड़ी #कृष्णपालगुर्जर #विनयसहस्त्रबुद्धि #लौहपुरुषपटेल #एकताकासंदेश #देशकीएकता #एकताऔरअखंडता #केंद्रीयमंत्री #एकतादौड़कार्यक्रम #पटेलजयंती #राष्ट्रीयएकतादिवस2026 #RameshBidhuri #KrishanPalGurjar #VinaySahasrabuddhe


Comments