मिशन शक्ति: चार दंपतियों में सुलह, दो मामलों में अगली तारीख

परिवार परामर्श केंद्र में छह मामलों की सुनवाई, आपसी सहमति से सुलझाए विवाद

राजेश तिवारी Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश-

 मिशन शक्ति फेज-06 के तहत रविवार को सोनभद्र के परिवार परामर्श केंद्र में छह पारिवारिक विवादों की सुनवाई हुई। काउंसलिंग के दौरान चार मामलों में दोनों पक्षों के बीच सुलह-समझौता कराया गया, जबकि दो मामलों में अगली सुनवाई की तारीख दी गई।

सोनभद्र पुलिस द्वारा पारिवारिक विवादों का आपसी सहमति से समाधान कर परिवारों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तीकरण के साथ पारिवारिक विवादों के निस्तारण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

धोखाधड़ी मामले में पूजा कुमारी को सशर्त अग्रिम जमानत, बिना अनुमति देश छोड़ने पर रोक Read More धोखाधड़ी मामले में पूजा कुमारी को सशर्त अग्रिम जमानत, बिना अनुमति देश छोड़ने पर रोक

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें