दिव्यांगजन पुरस्कारों के आवेदनों की जांच जल्द पूरी करें अधिकारी: नरेंद्र कश्यप

विश्व दिव्यांगता दिवस पर तीन दिसंबर को होगा राज्य स्तरीय समारोह, मंत्री ने तैयारियों की समीक्षा कर दिए निर्देश

हर्षिता यादव  Picture
Published On

लखनऊ। पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप ने राज्य स्तरीय दिव्यांगजन पुरस्कार वितरण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सभी 12 श्रेणियों और 30 उपश्रेणियों में प्राप्त आवेदनों की जांच (स्क्रूटिनी) जल्द पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन श्रेणियों में आवेदन नहीं मिले हैं, उनमें जिला दिव्यांगजन अधिकारियों और जिलाधिकारियों के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किए जाएं, ताकि कोई भी श्रेणी खाली न रहे।

दिव्यांगजन पुरस्कारों के आवेदनों की जांच जल्द पूरी करें अधिकारी: नरेंद्र कश्यप

मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही है। राज्य स्तरीय पुरस्कारों के माध्यम से दिव्यांगजनों और दिव्यांगता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं को सम्मानित किया जाता है। उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार ने पुरस्कार की धनराशि पांच हजार रुपये से बढ़ाकर 25 हजार रुपये कर दी है। इसके लिए पर्याप्त बजट की व्यवस्था की गई है, जिसका उचित उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

दिव्यांगजन पुरस्कारों के आवेदनों की जांच जल्द पूरी करें अधिकारी: नरेंद्र कश्यप

हजारीबाग एसपी ने किया दारू थाना का निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के दिए निर्देश Read More हजारीबाग एसपी ने किया दारू थाना का निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के दिए निर्देश

नरेंद्र कश्यप ने कहा कि दिव्यांगजनों को सम्मानित करने का उद्देश्य उनका मनोबल बढ़ाना और यह भरोसा दिलाना है कि सरकार हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुरस्कार वितरण से जुड़ी सभी औपचारिकताएं समय से पूरी की जाएं। पात्र दिव्यांग कर्मचारियों, स्वनियोजित दिव्यांगजनों, नियोक्ताओं और दिव्यांगता के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं का चयन पारदर्शिता के साथ किया जाए।

दिसंबर तक लोकार्पण के लिए तैयार हों पर्यटन की सभी स्वीकृत परियोजनाएं : जयवीर सिंह Read More दिसंबर तक लोकार्पण के लिए तैयार हों पर्यटन की सभी स्वीकृत परियोजनाएं : जयवीर सिंह

12 श्रेणियों में दिए जाएंगे राज्य स्तरीय पुरस्कार

अभियोजन मामलों के त्वरित निष्पादन पर डीएम सख्त, गवाहों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश Read More अभियोजन मामलों के त्वरित निष्पादन पर डीएम सख्त, गवाहों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश

राज्य स्तरीय पुरस्कारों के तहत सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग कर्मचारी और स्वनियोजित दिव्यांगजन के लिए चार पुरस्कार निर्धारित हैं। दिव्यांगजनों के सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता और प्लेसमेंट अधिकारी या एजेंसी के लिए दो, सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति एवं संस्था के लिए चार और प्रेरणास्रोत श्रेणी में पांच पुरस्कार दिए जाएंगे।

इसके अलावा दिव्यांगजनों के जीवन में सुधार के लिए नवीन अनुसंधान एवं उत्पाद विकास, बाधामुक्त वातावरण तैयार करने और पुनर्वास सेवाएं देने वाले सर्वश्रेष्ठ जिले को भी सम्मानित किया जाएगा। सर्वश्रेष्ठ सृजनशील दिव्यांग वयस्कों और बालक-बालिकाओं, ब्रेल प्रेस, दिव्यांग खिलाड़ियों तथा दिव्यांगजन सशक्तीकरण के क्षेत्र में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए भी पुरस्कार निर्धारित किए गए हैं।

तीन दिसंबर के कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा

बैठक में मंत्री ने तीन दिसंबर को विश्व दिव्यांगता दिवस पर आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों की भी समीक्षा की। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शामिल होने का प्रस्ताव है। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आयोजन की तैयारियां अभी से पूरी की जाएं और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। कार्यक्रम को व्यवस्थित और सफल बनाने के लिए समयबद्ध कार्ययोजना तैयार कर उस पर अमल सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में प्रमुख सचिव दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग राजेश कुमार सिंह, निदेशक पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग अस्मिता लाल, संयुक्त निदेशक अमित सिंह, उप निदेशक दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग अमित राय सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें