बीजपुर में समृद्धि जन कल्याण संस्थान के सेवा केंद्र का उद्घाटन

बच्चों को निःशुल्क शिक्षा और महिलाओं को मिलेगा सिलाई प्रशिक्षण

राजेश तिवारी Picture
Published On

संतोष कुमार गुप्ता ( संवाददाता) 

बीजपुर /सोनभद्र-

बीजपुर के पुनर्वास क्षेत्र में रविवार को समृद्धि जन कल्याण संस्थान के कार्यालय एवं सेवा केंद्र का भव्य उद्घाटन किया गया। इस पहल के तहत बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने और महिलाओं को सिलाई प्रशिक्षण के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

कार्यक्रम में समाजसेवी संजय सिंह धुर्वे, नीरेंद्र सिंह गोंड और विजय प्रताप सिंह सहित निसार खान, अभय मिश्रा, केदार यादव, ग्राम प्रधान डोढ़हर, ग्राम प्रधान सिरसोती तथा डिजिटल क्रिएटर बृजेश कुमार समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

आचार्य विश्रांत सागर महाराज के सानिध्य में निकली भगवान आदिनाथ की भव्य रथयात्रा Read More आचार्य विश्रांत सागर महाराज के सानिध्य में निकली भगवान आदिनाथ की भव्य रथयात्रा

वक्ताओं ने शिक्षा, महिला सशक्तीकरण और जरूरतमंदों की सहायता के लिए संस्था की पहल को सराहनीय बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षा और कौशल विकास के माध्यम से बच्चों एवं महिलाओं को आगे बढ़ने के बेहतर अवसर मिलेंगे।

गोरीखेड़ा के लाल मनजीत सिंह राणा ने राष्ट्रीय स्तर पर जीता अंतिम मुकाबला, क्षेत्र का बढ़ाया मान Read More गोरीखेड़ा के लाल मनजीत सिंह राणा ने राष्ट्रीय स्तर पर जीता अंतिम मुकाबला, क्षेत्र का बढ़ाया मान

इस दौरान संस्था के कार्यालय में निःशुल्क पेंटिंग करने वाले हरीशचंद्र, आर्थिक सहयोग देने वाले अभय मिश्रा तथा कार्यालय में वायरिंग एवं इलेक्ट्रिकल कार्य करने वाले प्रदीप कुमार को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

बंद घर में फंदे से लटका मिला पंचायत मित्र का शव, गांव में मचा हड़कंप Read More बंद घर में फंदे से लटका मिला पंचायत मित्र का शव, गांव में मचा हड़कंप

कार्यक्रम को सफल बनाने में जय सिंह, जावेद अहमद, सिद्धार्थ गुप्ता, अखिलेश कुमार, प्रदीप कुमार, धनंजय शर्मा, राजू कुमार, महावीर सिंह, रूपेश कुमार, मशरूर हसन, रंजीत चौधरी, अर्जुन और अमित कुमार सहित संस्था के अन्य सदस्यों का योगदान रहा।

संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि भविष्य में भी शिक्षा, महिला सशक्तीकरण, स्वास्थ्य जागरूकता और सामाजिक सेवा से जुड़े कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाया जाएगा।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें