राष्ट्रपति ने वोट चोरी के सबूत मांगे
कार्रवाई का दिया आश्वासन: राहुल गांधी
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात के बाद दावा किया कि राष्ट्रपति ने विपक्ष की ओर से उठाए गए कथित वोट चोरी और चुनाव में अनियमितताओं के आरोपों पर सबूत मांगे हैं। राहुल गांधी के मुताबिक, विपक्ष अपने पास जुटाए गए साक्ष्य राष्ट्रपति के समक्ष प्रस्तुत करने को तैयार है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ने इस मामले पर विचार करने और कार्रवाई करने की बात कही है।
राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन के नेताओं ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर अपनी चिंताएं रखीं। राहुल गांधी ने कहा कि विपक्ष ने राष्ट्रपति को कथित वोट चोरी और चुनाव में गड़बड़ी से जुड़े मुद्दों की जानकारी दी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर भी आरोप लगाए। हालांकि, ये विपक्ष की ओर से लगाए गए आरोप हैं।


Comments