सुरियावां पुलिस की त्वरित कार्रवाई: आंगनबाड़ी में नौकरी के नाम पर साइबर ठगी की शिकार महिला के ₹33,958/- कराए गए वापस
जनपद में साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने और पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने के लिए पुलिस अधीक्षक भदोही, अभिनव त्यागीके कुशल निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान को एक और बड़ी सफलता मिली है।
भदोही जनपद में साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने और पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने के लिए पुलिस अधीक्षक भदोही, अभिनव त्यागीके कुशल निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान को एक और बड़ी सफलता मिली है। थाना सुरियावां स्थित 'साइबर हेल्प डेस्क' की सजगता से साइबर ठगी का शिकार हुई एक आवेदिका के खाते में ₹33,958 की पूरी धनराशि सुरक्षित वापस करा दी गई है।
तुलापुर बहादुरान (थाना सुरियावां) निवासी आवेदिका मनीषा पत्नी सौरभ गौड़ को अज्ञात ठगों द्वारा आंगनबाड़ी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ₹33,958/- की धोखाधड़ी की गई थी। पीड़िता द्वारा घटना की ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने के बाद, पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार साइबर हेल्प डेस्क थाना सुरियावां ने मामले को गंभीरता से लिया।साइबर हेल्प डेस्क की टीम ने प्रार्थना पत्र और NCRP (National Cyber Crime Reporting Portal) का गहन विश्लेषण करते हुए त्वरित तकनीकी कार्रवाई की। संबंधित वित्तीय संस्थानों व बैंक अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर पीड़िता के होल्ड किए गए रुपयों को सफलतापूर्वक उनके मूल बैंक खाते में रीफंड (वापस) कराया गया।
गाढ़ी कमाई के पूरे पैसे वापस मिलने पर पीड़िता मनीषा ने खुशी जाहिर करते हुए पुलिस अधीक्षक भदोही एवं साइबर हेल्प डेस्क थाना सुरियावां की टीम का हृदय से आभार व्यक्त किया
साइबर हेल्प डेस्क थाना सुरियावां जनपद भदोही
swatantra prabhat uttar pradesh police Cyber Crime Bhadohi News uttar pradesh news bhadohi police Police Action NCRP Abhinav Tyagi digital fraud cyber crime awareness cyber security india National Cyber Crime Reporting Portal Cyber Crime Investigation cyber fraud recovery Suriyawan Police Victim Support Online Fraud Prevention Suriyawan News Anganwadi Job Scam ₹33958 Refund Cyber Help Desk Online Job Fraud Money Recovery Bank Fraud Recovery


Comments