सड़क पर उतरे सपा कार्यकर्ता
गूंजा ‘‘वोट चोर गद्दी छोड़’’ नारा
बस्ती। जिले में समाजवादी पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष एवं बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव के नेतृत्व में कटेश्वरपार्क स्थित बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा के साथ ही गांधीकला भवन स्थित बापू प्रतिमा तक लोकतंत्र बचाओ, संविधान बचाओ, वोट बचाओ, देश बचाओ पैदल मार्च निकाला।
मार्च में हजारों की संख्या में समाजवादी हाथो में तख्तियां लिये सड़क पर उतरे तो शहर मे जाम लग गया। कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक व्यवस्था और संविधान की रक्षा के समर्थन में नारे लगाए। नेताओं ने लोगों से अपने अधिकारों और मताधिकार के प्रति जागरूक रहने की अपील की।
इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए “वोट चोर” के नारे लगाए। पैदल मार्च को ऐतिहासिक बताते हुये सपा जिलाध्यक्ष एवं सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि प्रत्येक नागरिक के वोट की सुरक्षा और चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता सुनिश्चित होना जरूरी है।
निर्वाचन व्यवस्था को लेकर आम जनता के मन में उठ रहे सवालों और आशंकाओं को गंभीरता से लेते हुए चुनाव प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और जवाबदेह बनाया जाना चाहिए। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरुद्ध लगाए जा रहे आरोपों की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए। महेन्द्रनाथ यादव ने बस्ती के ऐतिहासिक पैदल मार्च की राष्ट्रीय अखिलेश यादव द्वारा सराहना किये जाने के प्रति आभार जताया।
विधायक राजेन्द्र चौधरी, कविन्द्र चौधरी ‘अतुल’, पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय आदि ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता आवश्यक है। पैदल मार्च में मुख्य रूप से राजाराम यादव, पूर्व विधायक राम जियावन, विजय विक्रम आर्य के साथ ही हजारों की संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता, पदाधिकारी शामिल रहे।
#Democracy #SwatantraPrabhat #Basti #BastiNews #PoliticalNews #UPPolitics #UttarPradeshNews #SamajwadiParty #AkhileshYadav #ElectionCommission #GyaneshKumar #BastiNewsUpdate #ElectionTransparency #SPBasti #VoterRights #SaveDemocracy #MahendraNathYadav #VotingRights #SPProtest #VoteChorGaddiChhodo #VoteChor #SaveConstitution #SaveVote #लोकतंत्र_बचाओ #संविधान_बचाओ


Comments