शिक्षाविद् पंडित दादू लाल पाण्डेय की प्रथम पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि
शिक्षाविद् एवं समाजसेवी स्वर्गीय पंडित दादू लाल पाण्डेय की प्रथम पुण्यतिथि पर रविवार को यमुनोत्री नगर स्थित उनके आवास पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
स्वतंत्र प्रभात ।
नैनी, प्रयागराज।
शिक्षाविद् एवं समाजसेवी स्वर्गीय पंडित दादू लाल पाण्डेय की प्रथम पुण्यतिथि पर रविवार को यमुनोत्री नगर स्थित उनके आवास पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उनके परिजनों, रिश्तेदारों, शुभचिंतकों एवं गणमान्य लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण किया।प्रसिद्ध आचार्य पंडित अवधेश पाण्डेय ने शांति पाठ किया वहीं उनके ज्येष्ठ पुत्र डॉ. अम्बिका पाण्डेय एवं पुत्रवधू श्रीमती मनीषा पाण्डेय ने वैदिक परंपराओं एवं विधि-विधान के अनुसार हवन सहित सभी धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। दादू लाल पाण्डेय के सरल, सहज, मिलनसार एवं स्नेहपूर्ण व्यक्तित्व को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन परिवार और समाज के लिए समर्पण, संस्कार एवं मानवीय मूल्यों का उदाहरण था।
उनका स्नेह, संस्कार और मार्गदर्शन सदैव परिवार के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा। प्रथम पुण्यतिथि पर उपस्थित सभी लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में उनकी पत्नी श्रीमती गौरा पाण्डेय, साधव प्रसाद पाण्डेय एवं राम टहलू पाण्डेय, नवल पाण्डेय, अभिषेक पाण्डेय एवं आशीष पाण्डेय, आशा, शशी, गीता, ममता, माया एवं नीलू सहित रुद्रिका पाण्डेय, रुद्रांश पाण्डेय एवं अन्य गणमान्य लोग तथा शुभचिंतक उपस्थित रहे।
prayagraj news uttar pradesh news first death anniversary social worker social service Prayagraj Local News Naini news Tribute Ceremony Vedic rituals Naini latest news Shradhanjali Sabha #SwatantraPrabhat Havan Ceremony Avadhesh Pandey Tribute Meeting Peace Prayer Dadu Lal Pandey Pandit Dadu Lal Pandey Educationist Yamunotri Nagar Prayagraj Tribute Family Tribute Ambika Pandey Manisha Pandey Educationalist Tribute


Comments