हाउस अरेस्ट के बीच अम्बेडकर चौराहे पर फूंका मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला

वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा चौराहा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता 
 

गोण्डा।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर चल रहे विरोध-प्रदर्शन के बीच सोमवार को गोण्डा में उस समय हलचल मच गई, जब जिला उपाध्यक्ष जयचंद्र सिंह ने अपने साथियों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय के समीप स्थित अम्बेडकर चौराहे पर मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंक दिया। प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारे लगाए।

प्रदर्शन में जयचंद्र सिंह, मंगली यादव, डॉ. आसिफ परवेज, विशाल निर्भीक, मेराज अहमद, सचिन सत्येंद्र, शिवम और अमन सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे। कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता की मांग उठाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की।

प्रदर्शन को लेकर सपा नेता सूरज सिंह ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्रशासन चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात कर नेताओं और कार्यकर्ताओं को हाउस अरेस्ट कर सकता है, लेकिन विरोध की आवाज को पूरी तरह दबाया नहीं जा सकता। उन्होंने प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं को शाबाशी देते हुए कहा कि “ज्वालामुखी कहीं से भी फूट सकता है।”

कर्नलगंज पुलिस ने आज अभियुक्त को गिरफ्तार कर स्कूटी बरामद की Read More कर्नलगंज पुलिस ने आज अभियुक्त को गिरफ्तार कर स्कूटी बरामद की

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर देशभर में विरोध चल रहा है। उनका आरोप है कि हाल में संपन्न विधानसभा चुनाव में वोट चोरी को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं। प्रदर्शनकारियों ने इन आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने तथा चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की।

यूपीआई शुल्क के विरोध में सड़क पर उतरे व्यापारी, प्रदर्शन कर जताया आक्रोश Read More यूपीआई शुल्क के विरोध में सड़क पर उतरे व्यापारी, प्रदर्शन कर जताया आक्रोश

इसी क्रम में प्रदर्शनकारियों ने ‘वोट चुराकर बच नहीं पाओगे ज्ञानेश’ समेत कई नारे लगाए और मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका। प्रदर्शन के दौरान पुलिस एवं प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर भी चर्चा रही।

हमारी कीर्ति’ अभियान का शुभारंभ, दशहरा-दीपावली पर कीर्ति और गौरी के लिए सहयोग को आगे आएं जनपदवासी-आरुषी मिश्रा Read More हमारी कीर्ति’ अभियान का शुभारंभ, दशहरा-दीपावली पर कीर्ति और गौरी के लिए सहयोग को आगे आएं जनपदवासी-आरुषी मिश्रा

 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें