महसों में लाखों की लगती है बाजी….एक लाख रुपए में मैनेज होता जुआ का धंधा

Abhinav Shukla Picture
Published On

बस्ती। जिले में जुए का कारोबार एक बार फिर रफ्तार पर है। ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से जहां पूरे शहर में यह धंधा चल रहा है, वहीं पुलिस को सेट कर लालगंज के 3-4 स्थानों पर हर दिन लाखों की हार जीत की बाजी लगती है। इसके एवज में एक लाख रुपए का चढ़ावा लालगंज थाने से लेकर चौकी पर चढ़ता है। हालांकि इसके खुलासे के बाद चौकी प्रभारी महतो को पुलिस अधीक्षक ने सस्पेंड कर दिया है, मगर इस धंधे के असली किरदार अब भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है।
 
लालगंज थाना क्षेत्र के महसो में चंगेरवा उद्यान के पीछे, रनिया तालाब के पीछे व टूटे मसान के निकट लाखों रुपए के हार जीत का धंधा बेखौफ जारी है। यहाँ धंधा संचालित करने वाले लोग प्रति व्यक्ति पांच सौ रुपए लेते हैं। उनकी जिम्मेदारी धंधे पर शिकंजा कसने वाला जिम्मेदारों तक सुविधा शुल्क पहुँचाना होता है जिससे जुआ खेलाने में कोई रुकावट न हो।
पिछले कई सालों से संचालित यह काला धंधा बेरोकटोक जारी था। इस धंधे का संरक्षण कथित लोगों के अलावा कई सफेदपोश भी करते हैं। इसकी भनक लगते ही एसपी डॉ यशवीर सिंह ने संबंधित महसो चौकी के प्रभारी पर कार्रवाई की गाज गिरा दी है। खबर तो यह भी है कि इस धंधे को चलाने वाले थाने के अलावा अन्य जांच टीमों को भी मैनेज करते हैं। हालांकि, इससे जुड़ा ऑनलाइन लॉटरी का धंधा भी रोता चौराहे से लेकर विभिन्न स्थानों पर फल फूल रहा है। इसके पीछे भी पुलिस पर आरोप मढ़े जा रहे हैं।
 
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें