छात्राओं को पाक्सो एक्ट साइबर फ्राड से बचाओ की जानकारी दी

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतन्त्र प्रभात संबाद दाता
 
कानपुर ग्रामीण।
 
घाटमपुर में मिशन शक्ति फेज 5के द्वितीय चरण के तहत् गुरुवार को राजकीय हाईस्कूल जहांगीराबाद घाटमपुर में एंटी रोमियो और मिशन शक्ति टीम ने छात्राओं और स्कूली छात्रों को को महिला एवं बालिका सुरक्षा के प्रति जागरूक किया, गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित कानूनी परिणामों साइबर फ्राड और गुड टच, बैंड टच की जानकारी दी गई,,साथ ही किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता लेने के लिए हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई, कार्यक्रम के दौरान महिला दारोगा नेहा ने छात्राओं को 1090हेल्पलाइन 1076, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन,112पुलिस सहायता,181महिला हेल्पलाइन,101 अग्निशमन,108 एंबुलेंस,और 1930 साइबर क्राइम हेल्पलाइन के बारे में बताया, उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की परेशानी होने पर छात्राएं बिना डर या संकोच के संबंधित हेल्पलाइन पर सूचना दे सकतीं हैं,, पुलिस टीम ने छात्राओं को पाक्सो एक्ट के तहत् बच्चों के साथ होने वाले यौन अपराधों और उनसे जुड़े कानूनी जानकारी दी , इसके साथ ही गुड टच,बैड टच के बीच अंतर समझाते हुए असहज स्थिति होने पर तत्काल अभिभावकों, शिक्षकों,या पुलिस को जानकारी देने के लिए प्रेरित किया गया,, अग्नि शमन के दौरान साइबर फ्राड से बचाव के उपाय भी बताए, छात्राओं को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और इंस्टाग्राम का सुरक्षित तरीके से इस्तेमाल करने की सलाह दी गई, महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने का भरोसा दिलाया, इस दौरान महिला दारोगा नेहा, कांस्टेबल दीक्षा,शिवानी, और दारोगा वीरेंद्र समेत पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें