जनसुनवाई में दिव्यांगजन को मिला आत्मनिर्भरता का संबल

सीएसआर फंड से 90 प्रतिशत दिव्यांग अब्दुल रहमान को प्रदान की गई मोटराइज्ड ट्राई साइकिल

राजेश तिवारी Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात जिला संवाददाता

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

जिलाधिकारी की जनसुनवाई में प्राप्त प्रार्थना पत्र पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम रामगढ़, विकास खंड चतरा निवासी 90 प्रतिशत दिव्यांग अब्दुल रहमान पुत्र स्व. कसीम को सीएसआर फंड के माध्यम से मोटराइज्ड ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई गई।

मोटराइज्ड ट्राई साइकिल प्राप्त होने से अब्दुल रहमान के आवागमन में सुविधा होगी और उन्हें दैनिक गतिविधियों के संचालन में सहूलियत मिलने के साथ ही आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा।

महिला महाविद्यालय में छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक Read More महिला महाविद्यालय में छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

जिला प्रशासन द्वारा जनसुनवाई में प्राप्त प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए पात्र एवं जरूरतमंद दिव्यांगजनों को नियमानुसार आवश्यक सहायता एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर कार्रवाई की जा रही है।

Geotechnical Engineering: The Invisible Foundation of Resilient Infrastructure” विषय पर एक तकनीकी व्याख्यान का आयोजन Read More Geotechnical Engineering: The Invisible Foundation of Resilient Infrastructure” विषय पर एक तकनीकी व्याख्यान का आयोजन

जनसुनवाई के माध्यम से समस्याओं के समाधान के साथ-साथ जरूरतमंद नागरिकों के जीवन में सुविधा, सम्मान और आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है।

राख ढुलाई बनी ग्रामीणों के लिए मुसीबत, दलदल में फंसा हाईवा तो पांच किलोमीटर तक लगा जाम Read More राख ढुलाई बनी ग्रामीणों के लिए मुसीबत, दलदल में फंसा हाईवा तो पांच किलोमीटर तक लगा जाम

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें