नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
कांग्रेस पार्टी का गौरा विधानसभा मे निपनिया मे हुआ कार्यकर्त्ता सम्मेलन
विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने तथा जनता के बीच जाकर संवाद करने का आह्वान किया
गोंडा। गौरा विधानसभा क्षेत्र के दीन दयाल इंटर कॉलेज निपनिया, गौरा चौकी में कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं अवध जोन प्रभारी अब्दुल हन्नान रहे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अब्दुल हन्नान ने कहा कि आजादी के समय देश के पास सीमित संसाधन थे, लेकिन पंडित जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व में देश के विकास की नींव मजबूत हुई और हरित क्रांति के माध्यम से कृषि क्षेत्र को नई दिशा मिली। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और डॉ. मनमोहन सिंह के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए उनके योगदान की चर्चा की।
अब्दुल हन्नान ने केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस जनता के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने तथा जनता के बीच जाकर संवाद करने का आह्वान किया।
उन्होंने राहुल गांधी के नेतृत्व का उल्लेख करते हुए कांग्रेस की आगामी राजनीतिक भूमिका पर भरोसा जताया। चुनाव प्रक्रिया और सरकार की नीतियों को लेकर कांग्रेस द्वारा उठाए जा रहे सवालों का भी उन्होंने जिक्र किया तथा चुनाव आयोग को लेकर भी जमकर निशाना साधा।
इस दौरान गौरा के युवा नेता अरुण प्रताप सिंह उर्फ ‘डिम्पल भैया’ की सक्रियता और संगठन के प्रति उनकी भूमिका की जमकर सराहना की। गौरा में उमड़ा जनसमूह देखकर वे काफी गदगद दिखे।
प्रदेश महासचिव अरशद खुर्शीद ने कहा कि आप सब लोग क्षेत्र में जुट जाइए, हम भी युवा नेता अरुण प्रताप सिंह उर्फ डिम्पल भैया के लिए गांव-गांव जनसंपर्क करेंगे और उन्हें विधानसभा पहुंचाएंगे। वहीं अरुण प्रताप सिंह ‘डिम्पल भैया’ ने भी केंद्र व प्रदेश सरकार पर विभिन्न मुद्दों को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जनता की समस्याओं को लेकर सड़क से सदन तक आवाज उठाते रहेंगे।
कार्यक्रम को डॉ. अब्दुस्सलाम, अनिल पांडेय, सगीर खान, अभिषेक तिवारी, पहलवान तिवारी सहित अनेकों वक्ताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष राम प्रताप सिंह व संचालन जगदीश यादव ने किया।
इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख डॉ. ओमप्रकाश सिंह, राजेंद्र भारती, सैयद महबूब अहमद एडवोकेट, बाबर हुसैन, मन्नान, इश्तियाक, जटाशंकर पांडेय, जगदीश उपाध्याय, आनंद मिश्रा, गोलू सिंह, छेदी खान, काजी इंतिखाब अहमद, रफीक, अजीज, अकरम, अनिल श्रीवास्तव, फिरोज खान, हेमू सिंह, धीरेंद्र सिंह, एसपी सिंह विशेन, केदारनाथ पांडेय एडवोकेट, राम लखन, विजय सिंह, अमर चौरसिया, अमर राव, मनोज, इंद्र पांडेय, आलोक पांडेय, शहजाद, विपिन तिवारी, साधु पांडेय, मोतीलाल, राहुल मोदनवाल, मन्ना, पंडित उमेश्वर शास्त्री, सिकंदर अली, रमेश जायसवाल, केके गुप्ता, सियाराम जायसवाल सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
#SwatantraPrabhat #PoliticalNews #UPPolitics #Congress #स्वतंत्रप्रभात #GondaNews #गोंडासमाचार #Gonda #विधानसभाचुनाव #ElectionNews #CongressParty #GauraAssembly #Nipania #CongressWorkersConference #AbdulHannan #ArunPratapSingh #DimpleBhaiya #गौराविधानसभा #निपनिया #कांग्रेसकार्यकर्तासम्मेलन #अब्दुलहन्नान #अरुणप्रतापसिंह #डिम्पलभैया #कांग्रेसपार्टी


Comments