बाबू शिवदयाल सिंह चौरसिया की पुण्यतिथि में भारी संख्या में पहुंचे लोगों को बहुत - बहुत धन्यवाद - शिव करन चौरसिया

सपा कार्यालय पर बाबू शिवदयाल सिंह चौरसिया की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा हुई थी आयोजित

हर्षिता यादव  Picture
Published On

बस्ती। सदर विधानसभा क्षेत्र 310 बस्ती सदर के अंतर्गत बड़ेवन चौराहे के निकट बुलेट एजेंसी के बगल स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर लोक अदालत के जनक एवं पूर्व राज्यसभा सांसद बाबू शिवदयाल सिंह चौरसिया की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ ही चौरसिया समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया।
 
कार्यक्रम में बाबू शिवदयाल सिंह चौरसिया के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने उनके जीवन, सामाजिक योगदान एवं समाजहित में किए गए कार्यों को याद किया। पुण्यतिथि कार्यक्रम में चौरसिया समाज की महिलाओं, पुरुषों एवं बच्चों ने भी बड़ी संख्या में सहभागिता की। कार्यक्रम में समाज की व्यापक भागीदारी पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव राम करन चौरसिया ने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं चौरसिया समाज के लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
 
राम करन चौरसिया ने कहा कि बाबू शिवदयाल सिंह चौरसिया के विचार और समाज के प्रति उनका योगदान सदैव लोगों को प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया। मौके पर राम करन चौरसिया प्रदेश सचिव सपा, योगेन्द्र नाथ यादव, राष्ट्रीय अधिवक्ता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, रणजीत यादव, अशोक यादव, लक्ष्मन चौरसिया, सिद्ध नाथ चौरसिया, सुरेश चौरसिया, दुर्गेश चौरसिया, प्रवीन चौरसिया, ज्ञानी चौरसिया, सुखराम चौरसिया, राजेश चौरसिया समेत अन्य भारी संख्या में लोग मौजूद रहे ।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें