नवीनतम
फीचर्ड
भारत
महिला दुकानदार से अभद्रता का आरोप, बचाने आए देवर पर हमला
मारपीट में रोहित कश्यप की आंख में आई चोट, पीड़ित ने FIR दर्ज कर कार्रवाई की लगाई गुहार
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में सरोजनीनगर थाना क्षेत्र के बदाली खेड़ा चौकी अंतर्गत जागृति नगर में एक महिला दुकानदार से कथित अभद्रता और विवाद के दौरान बीच-बचाव करने आए उसके देवर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित रोहित कुमार कश्यप का आरोप है कि 12 सितंबर की रात करीब 9:30 बजे कुछ लोगों ने उसकी भाभी से गाली-गलौज और अभद्रता की। शोर सुनकर जब वह बाहर आया और बीच-बचाव का प्रयास किया तो आरोपितों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
पीड़ित के अनुसार, मारपीट में उसकी बायीं आंख में गंभीर चोट आई और आंख से खून निकल आया। इसके अलावा शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें लगी हैं। घटना के बाद पीड़ित घायल अवस्था में बदाली खेड़ा चौकी और सरोजनीनगर थाने पहुंचा, जहां उसने रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। पीड़ित का आरोप है कि करीब एक घंटे तक इंतजार करने के बाद तबीयत बिगड़ने पर उसे वापस लौटना पड़ा।
पीड़ित ने 13 सितंबर को लोकबंधु चिकित्सालय में उपचार कराया और 14 सितंबर को ओपीडी में चिकित्सीय परीक्षण कराया। मामले में भारतीय जन समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजमोहन सिंह ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच, FIR दर्ज करने, विधिवत चिकित्सीय परीक्षण कराने तथा दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।
swatantra prabhat lucknow news uttar pradesh news crime news lucknow आंख में चोट Lokbandhu Hospital police investigation लखनऊ समाचार महिला सुरक्षा पुलिस शिकायत Police Complaint Medical Examination FIR Demand मारपीट का मामला Brijmohan Singh Bharatiya Jan Samaj Party Sarojini Nagar Badali Kheda Jagriti Nagar महिला दुकानदार महिला से अभद्रता Rohit Kumar Kashyap Eye Injury FIR दर्ज करने की मांग चिकित्सीय परीक्षण


Comments