शिवरतनगंज पुलिस द्वारा 07 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

अभियुक्तों की निशानदेही पर 04 डण्डे, 01 बांस की लाठी व 01 लकड़ी का बैट बरामद

हर्षिता यादव  Picture
Published On

शिवरतनगंज अमेठी । पुलिस अधीक्षक अमेठी  सरवणन टी. के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी  ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी तिलोई  दिनेश कुमार मिश्र के कुशल नेतृत्व में  थाना शिवरतनगंज पुलिस द्वारा विभिन्न धाराओं में थाना शिवरतनगंज जनपद अमेठी में 04 वांछित अभियुक्त रामअधार पुत्र पचई, धर्मराज पुत्र रामकिशोर, राम अभिलाख पुत्र पचई, पचई पुत्र स्व0 गजोधर निवासीगण बहादुरगंज खारा थाना शिवरतनगंज जनपद अमेठी को  तथा 03 वांछित अभियुक्त शिवम पुत्र राघवेन्द्र प्रताप, रामप्रकाश पुत्र स्व0 शिवकुमार, संजू उर्फ सतेन्द्र पुत्र स्व0 कन्हैया लाल निवासीगण बहादुरगंज खारा थाना शिवरतनगंज जनपद अमेठी  गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तों की निशानदेही पर 03 बांस के डण्डे, 01 बांस की लाठी, 01 लकड़ी का बैट व 01 अमरूद का डण्डा बरामद किया गया । बरामदगी व गिरफ्तारी के संबंध में थाना शिवरतनगंज पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई ।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें