कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प से लेफ्टिनेंट अमन पाल ने किया क्षेत्र को गौरवान्वित ---- सांसद प्रवीण पटेल ।
'कठिन परिश्रम, दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास सफलता का मूल मंत्र है' इस कथन को लेफ्टिनेंट अमन पाल जी ने चरितार्थ कर परिवार, समाज व क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। उक्त बातें फूलपुर लोकसभा के सांसद प्रवीण पटेल ने सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कही।
स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो प्रयागराज।
'कठिन परिश्रम, दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास सफलता का मूल मंत्र है' इस कथन को लेफ्टिनेंट अमन पाल जी ने चरितार्थ कर परिवार, समाज व क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। उक्त बातें फूलपुर लोकसभा के सांसद प्रवीण पटेल ने सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कही।
वर्तमान समय में जहां युवा सोशल मीडिया पर अपने कीमत समय को जाया कर रहे हैं वहीं लेफ्टिनेंट अमन पाल ने सेल्फ अध्ययन कर सभी को प्रेरणा देने का काम किया है निश्चित रूप से भविष्य में क्षेत्र और भी होनहार इस तरह की उपलब्धि अर्जित कर सम्मानित होंगे उक्त बातें ईशा आर डी पी स्कूल एण्ड कालेज बाबूगंज के प्रबन्धक विजय पाल ने कही कार्यक्रम में उपस्थित रणविजय यादव एडवोकेट ने भी सम्बोधित किया।
इस अवसर पर बाबादीन पाल, अशोक यादव (नेता) रामभवन पाल, रामदीन पाल मूलचंद पाल, शैलेन्द्र पाल संदीप दूबे गप्पू प्रधान महेंद्र पाल, कामता प्रसाद पाल , कृष्ण राज पाल, अनिरुद्ध पाल आदि गणमान्य उपस्थित रहे।
prayagraj swatantra prabhat prayagraj news Education uttar pradesh news Determination Hard Work felicitation ceremony success story academic excellence Independent Journalism leadership Youth Inspiration Student Achievement Confidence MP Praveen Patel Local Event Babuganj Lieutenant Aman Pal Esha RDP School and College Self Study Social Recognition Vijay Pal Ranvijay Yadav Community Honor

Comments