सुल्तानपुर निवासी 90 वर्ष से अधिक आयु की बुजुर्ग मां पुरबिन आज भी हर काम से नहीं हटती पीछे

आपको बता दें कि, मां पुरबिन का परिवार भरा-पूरा है। उनके एक पुत्र संतलाल लोधी हैं, जो वर्तमान में ग्राम प्रधान हैं

Swatantra Prabhat Picture
Published On

महराजगंज/रायबरेली:
 
जहां बढ़ती उम्र के साथ अधिकांश लोग दूसरों के सहारे जीवन व्यतीत करने लगते हैं, वहीं विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत सुल्तानपुर निवासी 90 वर्ष से अधिक आयु की बुजुर्ग मां पुरबिन आज भी अपनी मेहनत, आत्मनिर्भरता और अदम्य जीवटता से नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी हुई हैं।
 
उम्र के इस पड़ाव पर भी उनकी दिनचर्या किसी युवा महिला से कम नहीं है। घर के लगभग सभी काम वह स्वयं करती हैं और अपनी सक्रिय जीवनशैली से यह साबित कर रही हैं कि, इच्छाशक्ति मजबूत हो तो उम्र केवल एक संख्या बनकर रह जाती है।
 
      आपको बता दें कि, मां पुरबिन का परिवार भरा-पूरा है। उनके एक पुत्र संतलाल लोधी हैं, जो वर्तमान में ग्राम प्रधान हैं, जबकि उनकी दो बेटियां विवाह के बाद अपने-अपने परिवारों में सुखपूर्वक जीवन व्यतीत कर रही हैं। परिवार में बहू, दो नाती, दो नातिन और दो पनाती भी हैं। परिवार के सभी सदस्य उनका सम्मान करते हैं और उनकी देखभाल के लिए तत्पर रहते हैं, फिर भी मां पुरबिन आत्मनिर्भर जीवन जीना ही पसंद करती हैं।
 
         बुजुर्ग मां पुरबिन की एक विशेष इच्छा भी है। वह चाहती हैं कि, अपने जीवनकाल में अपने एक अविवाहित नाती का विवाह अपनी आंखों से देखें। यही इच्छा उनके जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करती है।
 
         उम्र बढ़ने के बावजूद उनकी दिनचर्या आज भी बेहद सक्रिय है। वह घर में झाड़ू लगाने से लेकर भोजन बनाने तक के सभी कार्य स्वयं करती हैं। पशुओं की देखभाल, गाय-भैंस का दूध निकालना, खैलर चलाकर मट्ठा तैयार करना, गोबर उठाना, चावल साफ करना तथा अपने हाथों से आटा गूंधकर मिट्टी के चूल्हे पर रोटियां बनाना उनके रोजमर्रा के कार्यों में शामिल है। उम्र के प्रभाव से उनकी कमर भले ही झुक गई हो, लेकिन उनके हौसले और कार्य करने की क्षमता में आज भी कोई कमी दिखाई नहीं देती।
 
        ग्रामीण परिवेश में सादगीपूर्ण जीवन, नियमित शारीरिक श्रम और अनुशासित दिनचर्या को ही वह अपनी अच्छी सेहत का राज मानती हैं। उनका कहना है कि, शरीर को स्वस्थ और सक्रिय बनाए रखने के लिए लगातार काम करना जरूरी है। यही कारण है कि, परिवार के मना करने के बावजूद वह स्वयं अपने काम करना पसंद करती हैं।
 
        मां पुरबिन बताती हैं कि, उनका बेटा ग्राम प्रधान होने के नाते उन्हें आराम करने की सलाह देता है, लेकिन वह मानती हैं कि, निष्क्रियता शरीर को कमजोर बना देती है। इसलिए वह अपने दैनिक कार्यों को ही व्यायाम और स्वास्थ्य का आधार मानती हैं।
 
        आज के समय में, जब कम उम्र में ही लोग स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं, मां पुरबिन की जीवनशैली समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश लेकर आती है। उनकी मेहनत, अनुशासन और आत्मनिर्भरता यह सिखाती है कि, नियमित श्रम, सकारात्मक सोच और सक्रिय जीवनशैली इंसान को लंबे समय तक स्वस्थ, सक्षम और आत्मविश्वासी बनाए रख सकती है।
 
        मां पुरबिन की यह प्रेरणादायी कहानी न केवल ग्रामीण महिलाओं के लिए बल्कि हर आयु वर्ग के लोगों के लिए एक मिसाल है। उनकी जीवटता और कर्मशीलता को देखकर सहज ही कहा जा सकता है कि, उम्र भले ही 90 पार कर जाए, लेकिन हौसले जवान हों तो जीवन की रफ्तार कभी नहीं थमती।
raebareli news स्वतंत्र प्रभात uttar pradesh news भारतीय संस्कृति women empowerment indian culture Determination महिला सशक्तिकरण health awareness Inspirational story elderly woman उत्तर प्रदेश समाचार रायबरेली समाचार महिला प्रेरणा Women Inspiration महराजगंज रायबरेली Maharajganj Raebareli सकारात्मक सोच प्रेरणादायक कहानी स्वास्थ्य जागरूकता बुजुर्गों का सम्मान परिवारिक मूल्य मेहनत और लगन स्वस्थ जीवन ग्रामीण भारत Self Reliance आत्मनिर्भरता ग्रामीण जीवन Inspirational Personality Family Values Positive Thinking Healthy Living Swatantra Prabhat. मां पुरबिन Maa Purbin 90 वर्षीय महिला 90 Year Old Woman बुजुर्ग महिला सक्रिय जीवनशैली Active Lifestyle सुल्तानपुर गांव Sultanpur Village ग्रामीण महिला Rural Woman लंबी आयु का रहस्य Secret of Longevity अनुशासित जीवन Disciplined Life Hard Work and Dedication प्रेरणादायी व्यक्तित्व Rural Life Respect for Elders ग्राम प्रधान परिवार Village Pradhan Family संतलाल लोधी Santalal Lodhi स्वस्थ वृद्धावस्था Healthy Aging जीवन प्रेरणा Life Inspiration कर्मशीलता Diligence जीवटता सादगीपूर्ण जीवन Simple Living शारीरिक श्रम Physical Labour देसी जीवनशैली Traditional Lifestyle Rural India प्रेरक समाचार Motivational News समाज के लिए मिसाल Role Model for Society वरिष्ठ नागरिक Senior Citizen आत्मनिर्भर बुजुर्ग Independent Elderly नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा Inspiration for New Generation

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार