राजनीति
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत निःशुल्क कोचिंग के लिए करे आवेदन
छात्र-छात्राओं का चयन प्रवेश परीक्षा / मेरिट के आधार पर काउसलिंग के माध्यम से किया जाना है।
सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -
जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह भदौरिया ने अवगत कराया है कि समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत निःशुल्क कोचिंग सामुदायिक भवन, टोल प्लाजा के पास लोढ़ी, रावर्ट्सगंज, सोनभद्र में संचालित है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 में नये बैच का प्रारम्भ 01.07.2026 से किया जायेगा। निःशुल्क कोचिंग द्वारा जनपद के मेधावी छात्र-छात्राओं प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे यू०पी०एस०सी०/ यू०पी०पी०एस०सी०/एन०डी०ए०/सी०डी०एस०/नीट/ जेईई एवं एक दिवसीय प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी विद्वान विषय-विशेषज्ञ के माध्यम से कराया जायेगा।
उक्त हेतु छात्र-छात्राओं का चयन प्रवेश परीक्षा / मेरिट के आधार पर काउसलिंग के माध्यम से किया जाना है। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत निःशुल्क कोचिंग में प्रवेश हेतु इच्छुक छात्र-छात्राएं ऑनलाईन https:@@forms-gle@69M4WPKHzUfNACt68 पोर्टल के माध्यम से) करते हुए ऑनलाइन आवेदन पत्र एवं सभी आवश्यक संलग्नको/दस्तावेजों की छायाप्रति मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग केन्द्र सामुदायिक भवन, टोल प्लाजा के पास लोढ़ी, रावर्ट्सगंज, सोनभद्र अथवा जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय, विकास भवन कमरा नं0 05 लोड़ी, सोनभद्र मे जमा करें।
उक्त के अतिरिक्त ऑफलाईन आवेदन पत्र भी मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग केन्द अथवा जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय से छात्र/छात्राएं प्राप्त कर आवेदन पत्र जमा करने की सुविधा प्रदान की गयी है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि दिनांक-31.05.2026 तक निर्धारित की गयी है। आवेदन के सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नं0 7905343407/7355562712 पर सम्पर्क करें।


Comments