दबिश के दौरान 38 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद लगभग 150 किलोग्राम लहन मौके पर नष्ट, 02 अभियोग पंजीकृत
टीम द्वारा तहसील लालगंज के थाना खीरों अंतर्गत ग्राम महारानीगंज एवं नंदा खेड़ा में अवैध कच्ची शराब बनाने के अड्डों/संदिग्ध घरों पर दबिश की कार्यवाही की गई।
जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देशानुसार अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध जारी विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत जिला आबकारी अधिकारी के कुशल नेतृत्व में, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 की टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर दबिश की कार्यवाही की गयी।
टीम द्वारा तहसील लालगंज के थाना खीरों अंतर्गत ग्राम महारानीगंज एवं नंदा खेड़ा में अवैध कच्ची शराब बनाने के अड्डों/संदिग्ध घरों पर दबिश की कार्यवाही की गई। दबिश के दौरान 38 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई तथा लगभग 150 किलोग्राम लहन बरामद कर मौके पर नष्ट करते हुए 02 अभियोग आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में पंजीकृत किये गए। जिले में अवैध शराब के निर्माण एव बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु इस तरह की कार्यवाही आगे भी जारी रहेंगी।
uttar pradesh india raebareli कच्ची शराब उत्तर प्रदेश रायबरेली भारत आबकारी विभाग छापेमारी अवैध शराब Excise Department illegal liquor Police Action पुलिस कार्रवाई जिलाधिकारी हर्षिता माथुर DM Harshita Mathur विशेष अभियान Special Drive लालगंज तहसील Lalganj Tehsil थाना खीरों Khiro Police Station महारानीगंज Maharani Ganj नंदा खेड़ा Nanda Khera Country Liquor Raid आबकारी निरीक्षक Excise Inspector

Comments