एनटीपीसी की कार्यदायी संस्था के कम्पनियों में घंटे भर के थमा कार्य, सैकड़ों श्रमिकों ने किया धरना प्रदर्शन

कंपनियों के ऊपर पर लगा मनमानी का आरोप , 8 घंटे की जगह 12 घंटे ड्यूटी कराने का आरोप, बोनस और ओवरटाइम भुगतान को लेकर उठी आवाज

राजेश तिवारी Picture
Published On

एमएचपीएच के एचआर प्रबंधक अजीत गुप्ता के आश्वासन मिलने के बाद श्रमिक काम पर लौटे

संतोष कुमार गुप्ता (संवाददाता) 

बीजपुर/सोनभद्र-

एनटीपीसी रिहंद परियोजना परिसर में बुधवार सुबह विभिन्न कंपनियों में कार्यरत सैकड़ों श्रमिक अचानक काम ठप कर एकजुट हो गए और एफजीडी स्टेज दो और तीन के बीच धरने पर बैठ गए। श्रमिकों ने कंपनियों द्वारा शोषण का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें 8 घंटे का वेतन दिया जाता है, जबकि 12 घंटे तक ड्यूटी कराई जाती है। मौके पर एनर्जियों प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड, शिवम एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड, श्री विम इंफ्रा प्रोजेक्ट लिमिटेड, गुनाल ग्लोबल फेवटेच प्राइवेट लिमिटेड, कुबेर इंटरप्राइजेज, रोहन बिल्डर्स और प्रिया इंफ्रा सहित कई कंपनियों के श्रमिक मौजूद रहे। स्थिति को देखते हुए परिसर में सीआईएसएफ के जवान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे।

IMG-20260311-WA0078

आदिवासियों ने ओबरा तहसील के समक्ष किया प्रदर्शन,शिकायती पत्र देकर वन विभाग व पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप Read More आदिवासियों ने ओबरा तहसील के समक्ष किया प्रदर्शन,शिकायती पत्र देकर वन विभाग व पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप

अधिकारियों के आश्वासन के बाद खत्म हुआ धरना

जनहित में  राजनीति का एक महत्वपूर्ण पहल “जनता दर्शन” का शुभारंभ । Read More जनहित में  राजनीति का एक महत्वपूर्ण पहल “जनता दर्शन” का शुभारंभ ।

श्रमिकों का आरोप रहा कि कंपनियां एमएचपीएच से 8 घंटे के हिसाब से भुगतान लेती हैं, लेकिन श्रमिकों से 12 घंटे काम कराकर ओवरटाइम को एक हाजिरी बनाकर अतिरिक्त मुनाफा कमाया जा रहा है। विरोध की सूचना मिलने पर कंपनियों के अधिकारी मौके पर पहुंचे और करीब एक घंटे की बातचीत के बाद श्रमिकों को आश्वासन दिया कि 8 घंटे से अधिक काम कराने पर उचित ओवरटाइम दिया जाएगा।

 गोरखपुर: खजनी बार एसोसिएशन में नई टीम का आगाज़ 8 अप्रैल को, भव्य शपथ ग्रहण की जोरदार तैयारी Read More  गोरखपुर: खजनी बार एसोसिएशन में नई टीम का आगाज़ 8 अप्रैल को, भव्य शपथ ग्रहण की जोरदार तैयारी

इस संबंध में एमएचपीएच के एचआर प्रबंधक अजीत गुप्ता ने बताया कि श्रमिकों की मांगों पर चर्चा हुई है और तय किया गया है कि 8 घंटे से अधिक काम करने पर नियम के अनुसार भुगतान होगा। आश्वासन मिलने के बाद श्रमिक अपने-अपने कार्यस्थलों पर लौट गए।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें