कवि सम्मेलन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्न 

हृदय मिलन समारोह को सार्थक किया

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

नैनी,प्रयागराज। अवन्तिका विकास समिति नैनी के तत्वावधान में आयोजित हृदय मिलन समारोह, कवि सम्मेलन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व आईजी सी पी सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जाने माने चिकित्सक डॉ ए के राय उपस्थित रहे। इस अवसर पर पर्यावरणविद् देवेन्द्र तिवारी, गुरु प्रकाश राव, नर सिंह, पार्षद अनूप कुमार, जितेंद्र सिंह, नयन कुशवाहा, राकेश श्रीवास्तव, आस्था पाण्डेय, पवनेश उपाध्याय,डॉ राजकुमार श्रीवास्तव,सुधाकर दुबे, एस पी सिंह,वी बी सिंह, शिव शंकर पाण्डेय, ओम प्रकाश मिश्र की विशेष उपस्थिति रही।
 
कवि सम्मेलन में डॉ राजेन्द्र प्रसाद शुक्ल, वीरेंद्र सिंह कुसुमाकर, रामनाथ त्रिपाठी, वेदानन्द वेद, कवित्री राधा शुक्ला की सहभागिता प्रशंसनीय रही वहीं गंगा प्रसाद ठाकुर के संयोजकत्व में अशोक प्रताप सिंह, गंगा सागर मौर्य, सुषमा विश्वकर्मा, मंजू भल्ला, शिया दुलारी, मालती, सुषमा सिंह आदि द्वारा प्रस्तुत फाग व होली गीत पर श्रोता झूम उठे। इस अवसर पर  लोगों ने सहृदय मिलकर फूल की होली व पौष्टिक ठंडी का आनन्द लिया साथ ही हृदय मिलन समारोह को सार्थक किया।
 
आयोजन में अवन्तिका विकास समिति के  अखिलेश सिंह, अनिल द्विवेदी, धीरेन्द्र चौधरी,अशोक श्रीवास्तव, रणबीर सिंह, गोविन्द चौहान, सुनील साहनी, सुनील सिंह, चन्द्र प्रकाश पाण्डेय आदि की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता गंगा प्रसाद ठाकुर तथा संचालन समिति के संयोजक गजेन्द्र प्रताप सिंह व सह संयोजक जगदम्बा प्रसाद शुक्ल ने किया।अन्त में मुख्य अतिथि ने पावन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए सभी का धन्यवाद किया।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार