नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
एसडीएम व विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों को पत्रक सौंप कर जर्जर एलटी तार को बदलने की गई मांग
गोलाबाजार गोरखपुर।नगर पंचायत गोला में जर्जर हो चुके एलटी तारों को बदलने के लिए विद्युत विभाग के द्वारा केवल की व्यस्था की गयी। लेकिन विभाग व ठेकेदार की लापरवाही और उदासीनता के कारण जर्जर तारों को बदला नहीं जा सका है। इस लापरवाही से नाराज व्यापार मंडल ने एसडीएम गोला व विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर लापरवाही के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
व्यापार मंडल गोला के अध्यक्ष सत्यव्रत तिवारी ने एसडीएम गोला व विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर सूचित किया कि गोला टाउन में विद्युत केबल आया था। लेकिन विभाग के ठेकेदार की लापरवाही व उदासीनता के कारण यह आज तक लग नही पाया और लंबित पड़ा हुआ है। वहीं जर्जर तार आये दिन टूट कर गिर रहे हैं जिससे बड़ी घटना होने की आशंका के साथ घंटो विद्युत सप्लाई बाधित रहती है। व्यापार मंडल ने निश्चित किया है कि यदि 25 जुलाई तक केबल लगाने का कार्य शुरू नहीं हुआ तो 26 जुलाई से हम लोग धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे। इस प्रदर्शन के लिए विभाग और ठेकेदार स्वयं जिम्मेदार होंगे।


Comments