सरकार को घेरने की तैयारी में रोजगार सेवक, 3 दिसंबर को लखनऊ में होगा बड़ा आंदोलन

चार सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेशभर में लामबंदी तेज, सीडीओ ने मुख्यमंत्री तक आवाज पहुंचाने का दिया आश्वासन; मांगें पूरी नहीं हुईं तो अनिश्चितकालीन हड़ताल 

Abhinav Shukla Picture
Published On

लखनऊ।  अपनी लंबित मांगों को लेकर ग्राम रोजगार सेवकों ने अब सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करने का बिगुल फूंक दिया है। ग्राम रोजगार सेवक संघर्ष मोर्चा के बैनर तले 3 दिसंबर को प्रदेशभर के ग्राम रोजगार सेवक विधानसभा का घेराव कर अपनी ताकत दिखाएंगे। शुक्रवार को संगठन के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।
 
इस दौरान प्रदेश संयोजक भूपेश कुमार सिंह ने विकास भवन लखनऊ में मुख्य विकास अधिकारी लखनऊ प्रफुल्ल कुमार शर्मा को ज्ञापन देकर समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। सीडीओ ने मांगों पर सहमति जताते हुए जायज मांगों के निराकरण के लिए मुख्यमंत्री सहित विभागीय अधिकारियों तक संगठन का संदेश पहुंचाने का भरोसा दिलाया।
 
संगठन ने साफ किया कि अब केवल आश्वासन से काम नहीं चलेगा। ग्राम रोजगार सेवकों का मानदेय न्यूनतम 24 हजार रुपये प्रतिमाह करने, पृथक बजट से भुगतान सुनिश्चित करने, कर्मचारियों और उनके परिवार को कैशलेस चिकित्सा सुविधा देने, ईपीएफ लागू करने तथा ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम विकास विभाग के समस्त कार्यों में ग्राम रोजगार सेवकों को शामिल कर ग्राम विकास सहायक के पदनाम से समायोजित करने की मांग उठाई गई है। मोर्चा ने चेतावनी दी कि 3 दिसंबर तक मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो विधानसभा घेराव के बाद प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी।
 
इस दौरान प्रदेश संयोजक भूपेश कुमार सिंह, जिला महामंत्री हृदयेश कुमार शर्मा, जिला संरक्षक आरती शुक्ला, जिला प्रभारी अंकुर शुक्ला, उपाध्यक्ष मनीष कुमार पटेल, विनय यादव, यादवेंद्र यादव, कोषाध्यक्ष मनीष कुमार, संगठन मंत्री विमलेन्द्र, जिला सचिव पंकज यादव, मीडिया प्रभारी दुर्गेश कुमार, महिला अध्यक्ष नीरज कुमारी, महिला संगठन मंत्री अंजू सिंह, मालिहाबाद ब्लॉक अध्यक्ष कमल सेन, माल ब्लॉक अध्यक्ष ज्ञानचंद साहू, बीकेटी ब्लॉक अध्यक्ष संदीप सिंह, काकोरी ब्लॉक अध्यक्ष विनय यादव, गोसाईगंज ब्लॉक अध्यक्ष मनीष कुमार पटेल, सरोजनीनगर ब्लॉक अध्यक्ष वीर बहादुर सिंह, मोहनलालगंज ब्लॉक अध्यक्ष अंकुर शुक्ला , रेशमा  , मुनेश, अवनीश कुशवाहा , जितेन्द्र कुमार सिंह  , अयोध्या प्रसाद , सोनी चौरसिया , गीता देवी सहित चिनहट ब्लॉक अध्यक्ष उमेश कुमार एवं  जनपद लखनऊ के समस्त ग्राम रोजगार सेवक एवं संबंधित कार्मिक उपस्थित रहे।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें