इटवा सीएचसी में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान की दिलाई गई शपथ

आशा कार्यकर्ताओं और स्वास्थ्य कर्मचारियों ने बाल विवाह रोकने का लिया संकल्प

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता 
 
इटवा (सिद्धार्थनगर)।
 
इटवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  पर शनिवार को बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मचारियों और आशा कार्यकर्ताओं को बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता फैलाने तथा समाज को इस कुप्रथा से मुक्त कराने का संकल्प दिलाया गया।
 
कार्यक्रम का नेतृत्व बीसीपीएम शिव शंकर वरुण ने किया। उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं, आशा संगिनियों और अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों को बाल विवाह के दुष्परिणामों के प्रति समुदाय में जन जागरूकता लाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बाल विवाह जैसी सामाजिक कुप्रथा को समाप्त करने के लिए सभी को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। इसके लिए गांव-गांव में लोगों को जागरूक करना जरूरी है।
 
शपथ के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने संकल्प लिया कि वे अपने आसपास और समुदाय में बाल विवाह नहीं होने देंगे। बाल विवाह की किसी भी कोशिश की जानकारी संबंधित सरकारी अधिकारियों को देंगे। साथ ही बच्चों और बच्चियों की शिक्षा, सुरक्षा एवं अधिकारों के प्रति अपनी आवाज बुलंद करेंगे। सभी ने बाल विवाह मुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
 
इस अवसर पर आशा पांडेय, सुमन मिश्रा, सुमन, दीपावली सहित बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ता, आशा संगिनियां एवं स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें